छोटी उम्र, बड़ा कारनामा: हल्द्वानी की मेहर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी खबर
हल्द्वानी की महज एक साल सात महीने की मेहर कौर ने 25 सामान्य ज्ञान प्रश्नों के सटीक उत्तर देकर विश्व कीर्तिमान सूची में जगह बनाई है। अद्भुत स्मरण शक्ति और तेज समझ के कारण वह इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुर्लभ प्रतिभा बन गई है। उसकी सफलता से पूरे शहर और प्रदेश में गर्व और खुशी का माहौल है।