बेटी की शादी में 4 लाख मेहमानों का जश्न, लेकिन खुद प्यार के लिए बिहार छोड़ भागे थे अनंत सिंह; मंदिर में रचाई थी शादी

बेटी शिवांगी की शादी में शाही इंतजाम को लेकर चर्चा में आए अनंत सिंह की अपनी शादी की कहानी भी बेहद दिलचस्प है। कभी नीलम देवी से प्यार हुआ तो बिहार छोड़कर कोलकाता पहुंच गए थे छोटे सरकार। आखिर क्यों दोनों ने छिपकर काली मंदिर में शादी की थी?

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 26 November 2026, 9:01 AM IST

Mokama: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी इन दिनों सुर्खियों में है। शादी में 4 लाख रुपये से ज्यादा खर्च होने की बात हो रही है। घुड़दौड़ से लेकर महिंद्रा थार के इनाम और शानदार दावत तक, हर चीज लोगों का ध्यान खींच रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिहार के इस ताकतवर नेता ने अपनी शादी इतनी चुपके से की कि किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी?

पहली मुलाकात में अनंत सिंह को हुआ था प्यार

अनंत सिंह और नीलम देवी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। एक इंटरव्यू में अनंत सिंह ने बताया कि नीलम देवी से उनकी मुलाकात कॉलेज में हुई थी। वह वहां एक जान-पहचान वाले को एग्जाम दिलाने गए थे। नीलम देवी भी एग्जाम देने पहुंची थीं। वहीं अनंत सिंह की नजर उन पर पड़ी और उन्हें प्यार हो गया।

प्यार का इजहार नहीं, बस शादी का फैसला

दिलचस्प बात यह है कि अनंत सिंह ने अपने प्यार का इजहार करने के लिए कोई फिल्मी स्टाइल नहीं अपनाया। इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उन्हें प्यार का इज़हार जैसी चीजें समझ नहीं आतीं। उन्होंने नीलम देवी को अपने साथ ले जाने और उनसे शादी करने का फैसला किया।

अनंत सिंह बिहार छोड़कर कोलकाता क्यों गए?

अब कहानी में सबसे दिलचस्प मोड़ सामने आता है। अनंत सिंह ने कहा था कि अगर वह बिहार में शादी करते तो जान-पहचान वाले उन्हें देख लेते और यह खबर पूरे इलाके में फैल जाती। इसीलिए दोनों कोलकाता गए और काली मंदिर में शादी कर ली।

बेटी के लिए ग्रैंड सेलिब्रेशन

आज अनंत सिंह अपनी बेटी शिवांगी की शादी को यादगार बनाने में लगे हैं। इस बीच, परिवार में इस खास मौके के लिए नीलम देवी भी चर्चा में हैं। उन्होंने भी पॉलिटिक्स में अपनी पहचान बनाई है और मोकामा से MLA रह चुकी हैं।

 

Location :  Mokama

Published :  26 November 2026, 9:01 AM IST