Raebareli: पेट्रोल को लेकर किसी भी तरह की कमी या संकट की स्थिति फिलहाल देखने को नहीं मिल रही है। पेट्रोल पंप संचालकों और पेट्रोल भरवाने आए वाहन चालकों से बातचीत के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि जिले में पेट्रोल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।
पंप संचालकों ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से पेट्रोल की आपूर्ति मिल रही है। जिससे स्टॉक में किसी प्रकार की कमी नहीं आई है। वहीं, वाहन चालकों ने भी बताया कि उन्हें बिना किसी इंतजार के आसानी से पेट्रोल मिल रहा है और किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा।
शहर के अलग अलग पेट्रोल पंपों पर हालात पूरी तरह सामान्य नजर आए। न तो कहीं लंबी कतारें देखी गईं और न ही अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दिया। आम दिनों की तरह ही लोग अपने वाहनों में पेट्रोल भरवा रहे हैं।

Location : RaeBareli
Published : 23 March 2026, 8:19 PM IST