अलीगढ़ में तेंदुआ देखे जाने से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी, देखें Video

अलीगढ़ के नगला राय सिंह गांव में तेंदुए के देखे जाने से दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने बच्चों को घरों में बंद कर दिया है। वन विभाग ने तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरे और जाल लगाए हैं, और निगरानी तेज कर दी है।

Post Published By: ईशा त्यागी
Updated : 2 December 2025, 4:54 PM IST

Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के जवा थाना क्षेत्र स्थित नगला राय सिंह गांव में तेंदुए के देखे जाने से भारी दहशत फैल गई है। जंगल से सटे इस गांव में तेंदुए के आतंक के चलते स्थानीय निवासी खासकर महिलाएं और बच्चे घरों में बंद हो गए हैं। ग्रामीणों ने सुरक्षा को लेकर वन विभाग से मदद की मांग की और बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें घरों में रोक लिया।

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। टीम ने गांव में जाल और पिंजरा लगाए हैं ताकि तेंदुए को फंसा जा सके। पिंजरे में एक बकरी भी बांधी गई है ताकि तेंदुआ उसकी गंध से आकर्षित होकर अंदर आए।

अलीगढ़ में हैवानियत: रुपये देकर बच्चियों को बहकाया… और फिर अंधेरे में करने लगा गलत हरकत, मासूम की चीख से बची दोनों की जान

वन विभाग की टीम गांव में लगातार निगरानी रखे हुए है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। गांव में तेंदुए के खौफ से पूरा इलाका सन्नाटे में है। लोग अपनी सामान्य दिनचर्या से दूर रहे हैं, और हर कोई सुरक्षित रहने के लिए अपने घरों में ही रह रहा है।

Location : 
  • Aligarh

Published : 
  • 2 December 2025, 4:54 PM IST