मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आत्मदाह की कोशिश, पेट्रोल छिड़कर लगाने लगा आग, जानिये क्या है मामला

चोरी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित युवक पेट्रोल की बोतल लेकर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में जा पहुंचा। खुद पर पेट्रोल छिड़कर उसने आग लगाने की कोशिश की, लेकिन गनीमत रही कि वहां मौजूद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 21 February 2026, 2:16 PM IST

Udham Singh Nagar: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर स्थित नगर पालिका पार्किंग परिसर में चल रहे ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के दौरान अचानक उस वक्त खलबली मच गई ,जब एक युवक पेट्रोल की बोतल लेकर वहां पहुंचा और खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश करने लगा। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद पुलिस और अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

क्या है मामला

बताया जाता है कि आत्मदाह की कोशिश करने वाला युवक सोनू भारद्वाज बराखेड़ा का निवासी है। वह बाजार में चाय बेचता है। सोनू के मुताबिक करीब चार महीने पहले साप्ताहिक बाजार में उनकी पत्नी का पर्स चोरी हो गया था। पर्स में मोबाइल फोन और करीब 10 हजार रुपए नकद थे। उनका कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई।

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में आक्रामक रहेगी कांग्रेस, गणेश गोदियाल ने दिये ये संकेत

उन्होंने कई बार पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भी शिकायत की, लेकिन उन्हें कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई। इसी बात से वह दुखी थे और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर आत्मदाह जैसा कदम उठाने की कोशिश की।

पुलिस ने हिरासत में लिया

घटना के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। बाद में परिजनों की मौजूदगी में उसकी काउंसलिंग की गई और चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि चोरी हुए मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

उत्तराखंड हाईकोर्ट बना देश का ऐसा पहला हाईकोर्ट, जिसने जजों की शिकायतों का पिटारा खोला

चर्चा में है घटना

खास बात यह है कि युवक ने आत्मदाह की कोशिश मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान की, ऐसे में इस घटना की हर जगह चर्चा होनी स्वाभाविक है। सवाल उठ रहे हैं कि युवक को मौके पर तो बचा लिया गया, लेकिन उसे आत्मदाह करने की कोशिश क्यों करनी पड़ी? यदि जनता की शिकायतों पर समय से सुनवाई नहीं होगी, तो लोग अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए कुछ तो उपाय करेंगे ही।

Location : 
  • Udham Singh Nagar

Published : 
  • 21 February 2026, 2:16 PM IST