हल्द्वानी के होटल में मिला महिला का शव, इलाके में हड़कंप; जानें पूरा मामला

हल्द्वानी रोडवेज के पास एक होटल के कमरे में 54 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां महिला बिस्तर पर मृत अवस्था में पाई गई। मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस जांच में जुटी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 11 December 2025, 5:14 PM IST

Haldwani (Nainital):  शहर के रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित एक होटल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला अपने कमरे में मृत पाई गई। बुधवार दोपहर करीब होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी कि कमरे में रुकने वाली महिला सुबह से बाहर नहीं आई और दरवाजा खटखटाने पर भी कोई आवाज नहीं आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

बिस्तर पर मिली 54 वर्षीय महिला की लाश

पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 54 वर्ष थी और वह मूल रूप से अल्मोड़ा जिले की रहने वाली थी। पिछले कुछ समय से वह हल्द्वानी में एक किराए के कमरे में अकेले रहती थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि वह अक्सर इसी होटल में आकर रुकती थी। मंगलवार शाम भी वह होटल में ठहरी थी, लेकिन बुधवार सुबह से उसके कमरे में कोई हलचल नहीं दिखी।

जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो महिला बिस्तर पर निर्जीव अवस्था में मिली। प्रारंभिक जांच में किसी तरह की चोट, संघर्ष या संदिग्ध गतिविधि का कोई संकेत नहीं मिला है।

ड्राई स्किन या खुजली? ये हो सकते हैं किडनी खराब होने के संकेत, ऐसे रखें ध्यान

होटल स्टाफ और पड़ोसियों से पूछताछ

घटना के बाद पुलिस ने होटल प्रबंधन और आस-पास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन अब तक मौत के कारण का कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है। कमरे की तलाशी में भी कोई संदिग्ध सामान या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। होटल स्टाफ का कहना है कि महिला हमेशा शांत रहती थी और नियमित तौर पर यहां आराम करने आती थी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मिलेगी मौत की वजह

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि महिला की मौत स्वाभाविक थी, या इसके पीछे कोई अन्य कारण है सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला के कमरे में अंतिम बार कौन आया-जाया था।

क्यों127000 नंबर से आ रहा मैसेज? पहली बार यूजर को मिल रहा प्रमोशन कंट्रोल का सुपरपावर; जानें कैसे

परिजनों को सूचना, जांच जारी

पुलिस ने महिला के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है। परिजन अल्मोड़ा से हल्द्वानी के लिए रवाना हो चुके हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच टीम गठित की है और सभी संभावित एंगल पर काम किया जा रहा है। हल्द्वानी शहर में इस घटना के बाद होटल सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी चर्चाएँ शुरू हो गई हैं।

Location : 
  • Nainital

Published : 
  • 11 December 2025, 5:14 PM IST