हरिद्वार में क्यों अलर्ट हुआ पुलिस और खुफिया विभाग? क्या होने वाला है कोई बड़ा राजनीतिक बवाल? पढ़ें पूरी खबर

हरिद्वार में खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और मौजूदा विधायक उमेश कुमार के बीच एक बार फिर टकराव की आशंकाएं बन रही हैं। अतीत में दोनों नेता एक-दूसरे की चुनौती स्वीकार करने में कभी भी पीछे नहीं रहे हैं। ऐसे में अब फिर से महौल बिगड़ा तो पुलिस के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 25 February 2026, 1:04 PM IST

Haridwar: खानपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और मौजूदा विधायक उमेश कुमार के बीच अक्सर जुबानी जंग के चलते राजनीतिक माहौल गरमाता रहा है। पूर्व में तो माहौल इस कदर गरमा चुका है कि खुलेआम हथियार लहराकर एक-दूसरे को चुनौती तक दी गई। इन दोनों नेताओं के बीच वर्चस्व की जंग पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ा सिर दर्द बन जाती है। कारण कि दोनों की राजनीतिक हैसियत काफी बड़ी है। बताया जाता है कि एक बार फिर से टकराव की आशंकाओं के चलते पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है।

पहले हो चुका है बाहुबल का प्रदर्शन

गौरतलब है कि पिछले वर्ष खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने समर्थकों के साथ विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर जमकर फायरिंग की थी। इसके बाद विधायक उमेश कुमार भी हाथ में हथियार लहराते हुए उन्हें धमकी देने पहुंचे थे। दोनों तरफ से मुकदमे दर्ज हुए थे। चैंपियन को जेल भी जाना पड़ा था, लेकिन इसके बाद मामला शांत हो गया था। अब एक बार फिर माहौल अशांत होने की आशंका है।

दिल्ली से पहले यूपी में गर्मी की दस्तक: लखनऊ-आगरा में चढ़ा पारा, जानें कौन-सा शहर रहा सबसे गर्म?

क्यों अलर्ट है पुलिस

अब एक बार फिर पूर्व विधायक चैंपियन ने विधायक उमेश कुमार को इंटरनेट मीडिया के जरिये निशाना बनाना शुरू कर दिया है। वे विधायक उमेश कुमार को उकसाने वाली बयानबाजी कर रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऐसे में एक बार फिर टकराव के हालात बन सकते हैं। यही वजह है कि पुलिस और खुफिया विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट बताया जाता है।

दिल्ली में परिवार के चार लोगों की हत्या से हड़कंप, महिला और उसके 3 बच्चों को उतारा मौत के घाट, जानिये सनसनीखेज वारदात

पुरानी है वर्चस्व की जंग

खानपुर के विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक उमेश कुमार के बीच वर्चस्व की जंग पुरानी है। वर्ष 2022 में खानपुर विधायक उमेश कुमार के जीतने के बाद से दोनों के बीच काफी माहौल गरमा गया था। वर्ष 2025 में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान भी चैंपियन और उमेश कुमार ने एक-दूसरे पर इंटरनेट मीडिया पर बयानबाजी की थी। जिसके बाद उमेश कुमार ने लंढौरा स्थित चैंपियन के राजमहल के पास जाकर चुनौती दी थी। इस चुनौती को पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने स्वीकार किया था।

Location : 
  • Haridwar

Published : 
  • 25 February 2026, 1:04 PM IST