रोमांस की वादियों में वेलेंटाइन डे…प्रेमी संग नैनीताल लवर्स प्वाइंट में बिताएं रोमांटिक और यादगार क्वालिटी टाइम

वेलेंटाइन डे के मौके पर अगर आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल बिताने की सोच रहे हैं, तो नैनीताल का लवर्स पॉइंट आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। इस वेलेंटाइन डे अपने प्रेमी के साथ नैनीताल के लवर्स प्वाइंट आएं और सूर्योदय, सूर्यास्त और खूबसूरत पहाड़ियों के बीच रोमांटिक और यादगार क्वालिटी टाइम बिताएं।

नैनीताल: वेलेंटाइन डे के मौके पर अगर आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल बिताने की सोच रहे हैं, तो नैनीताल का लवर्स पॉइंट आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित यह खूबसूरत स्थल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मनोरम नजारों के लिए पर्यटकों को हमेशा से आकर्षित करता रहा है। यहां आकर आप अपने साथी के साथ वादियों के बीच यादगार फोटो और वीडियो ले सकते हैं और सूर्योदय या सूर्यास्त के अद्भुत दृश्य का आनंद उठा सकते हैं।

 नैनीताल का एकमात्र घोड़ा स्टैंड घुड़सवारी

लवर्स पॉइंट नैनीताल शहर से मात्र तीन किलोमीटर दूर कालाढूंगी रोड बारा पत्थर पर स्थित है। यहां से कैमल्स बैक और नैनापीक की पूरी पहाड़ी साफ नजर आती है साथ ही नीचे सरिता ताल, खुर्पाताल और तराई के मैदानों का दृश्य भी मन मोह लेता है। यहां का नैनीताल का एकमात्र घोड़ा स्टैंड घुड़सवारी का अनुभव भी प्रदान करता है, जो रोमांटिक पल और रोमांच दोनों का मजा देता है।

 कुछ अफवाहें फैली

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस जगह का नाम लवर्स पॉइंट इसलिए पड़ा क्योंकि पहले यहां प्रेमी जोड़े अक्सर समय बिताने आते थे। गहरी खाई के कारण कुछ अफवाहें फैली कि कई जोड़े यहां से कूदकर आत्महत्या कर चुके हैं, लेकिन स्थानीय लोग इसे केवल एक भ्रांति बताते हैं।

 रोमांटिक जोड़े के लिए यादगार अनुभव

वेलेंटाइन डे के मौके पर यह जगह खासतौर पर रोमांटिक अनुभव के लिए चुनी जाती है। चाहे आप सूर्योदय के समय पहली किरणों के साथ प्रकृति की छटा का आनंद लेना चाहें या शाम को सूर्यास्त के खूबसूरत रंगों में अपने साथी के साथ पल बिताना, लवर्स पॉइंट हर रोमांटिक जोड़े के लिए यादगार अनुभव देता है।

 

Location : 
  • नैनीताल

Published : 
  • 8 February 2026, 5:12 PM IST

Advertisement
Advertisement