हिंदी
उत्तराखंड में ठंड का आगाज (सोर्स- गूगल)
Dehradun: उत्तराखंड में बारिश के बाद मौसम में एक हल्की राहत आई है। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद अब प्रदेश में मौसम शुष्क होने के साथ ही तापमान सामान्य हो गया है। हालांकि सुबह और शाम की ठंड ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर कर दिया है।
इस समय उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में तेज धूप खिली हुई है, जिससे दिन का तापमान बढ़ा है। वहीं पर्वतीय इलाकों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और हल्की ठंड बनी हुई है। शुक्रवार को देहरादून में सुबह से ही तेज धूप रही, जिससे अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक नहीं होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड का असर जारी रहेगा। पर्वतीय इलाकों में रात के समय ठिठुरन महसूस हो सकती है, वहीं मैदानी इलाकों में भी हवाओं के कारण ठंड का असर बने रहने की संभावना है।
पिछले कुछ दिनों से हुई बारिश ने उत्तराखंड के मौसम को ठंडा किया। इस समय सुबह और शाम के समय विशेषकर ठंड बढ़ गई है, जिससे लोग गर्म कपड़े पहनने के लिए विवश हो गए हैं। बारिश के कारण ठंड बढ़ने से अब प्रदेशवासियों को ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स गूगल)
वर्तमान में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में तेज धूप का असर रहेगा, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की ठंड और आंशिक बादल रहने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। इस दौरान ठंड के असर से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय ठंडी हवाएं और आंशिक बादल ही ठंड को और बढ़ाएंगे।
Weather Update: दिल्ली का मौसम हुआ ठड़ा-ठड़ा कुल-कुल, जानें कितना रहेगा आज का तापमान
मौसम में बदलाव के बाद उत्तराखंड के पर्यटकों को भी ठंड का सामना करना पड़ सकता है। पहाड़ी इलाकों में जबरदस्त ठंड और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। ऐसे में यात्रियों को गर्म कपड़े और खास सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है।
Beta feature
Location : Dehradun
Published : 11 October 2025, 9:49 AM IST