Uk Competitive Exams: उत्तराखंड में समूह-ग की दो परीक्षाएं टलीं, जानिए UKSSSC ने क्यों की स्थगित  

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। जिन अभ्यर्थियों को समूह-ग की भर्ती परीक्षाओं में शामिल होना था, उन्हें अब नई तारीखों का इंतजार करना होगा। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने दो भर्ती परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 19 October 2026, 11:18 PM IST

Dehradun: उत्तराखंड में समूह ग की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(यूकेएसएसएससी) ने समूह-ग की दो भर्ती परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। अब इनकी नई तिथि अलग से जारी की जाएगी। वहीं, लाइनमैन व मनोवैज्ञानिक, प्रशिक्षक, अनुदेशक की परीक्षा निर्धारित 25 अक्तूबर को ही होगी।

इसलिए टली परीक्षा

आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल ने बताया कि 25 अक्तूबर को होने वाली कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1, वैयक्तिक सहायक (सिविल एवं कुटुम्ब न्यायालय) भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इसी प्रकार, एक नवंबर को होने वाली सहायक लेखाकार व अन्य पदों की भर्ती परीक्षा भी स्थगित कर दी गई हैं। ये परीक्षाएं अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है।

नई दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर मौत बनकर दौड़ी थार, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, दो घायल

इनकी नई तिथि की जानकारी आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी।

25 अक्तूबर को इन पदों की होगी परीक्षा

आयोग के सचिव डुंगरियाल ने जानकारी दी कि 25 अक्तूबर को प्रथम पाली में लाइनमैन व मनोवैज्ञानिक पदों की भर्ती परीक्षा होगी। दूसरी पाली में प्रशिक्षक, अनुदेशक भर्ती परीक्षा होगी। इनके प्रवेशपत्र जारी किए जा चुके हैं।

CBI मुख्यालय पहुंचे Ankita Bhandari के माता-पिता, सीनियर अफसरों से की भेंट, उत्तराखंड में कांग्रेस सड़कों पर उतरी

आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। किसी को भी अलग से डाक के माध्यम से प्रवेशपत्र नहीं भेजा जाएगा। डाउनलोड करने के बाद ये सुनिश्चित कर लें कि प्रवेश पत्र पर बार कोड अंकित हो। परीक्षा के दिन इसके साथ अपना फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर पहुंचें।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से संबंधित अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें। हालांकि, सभी भर्ती परीक्षाएं स्थगित नहीं की गई हैं।

लाइनमैन और मनोवैज्ञानिक, प्रशिक्षक एवं अनुदेशक के पदों के लिए प्रस्तावित परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 अक्टूबर को ही आयोजित होगी। ऐसे में इन पदों के अभ्यर्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रखनी होगी।

 

Location :  Dehradun

Published :  19 October 2026, 11:08 PM IST