Uttrakhand: SSP नवनीत सिंह ने हरिद्वार में चलाई तबादला एक्सप्रेस, जानें किसको कहां भेजा?

हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने देर रात बड़े फेरबदल किए। कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को नए कार्यक्षेत्र सौंपे गए हैं। पुलिस प्रशासन का मकसद कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाना बताया जा रहा है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 29 March 2026, 2:28 PM IST
google-preferred

Haridwar: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने देर रात प्रशासनिक फैसले लेते हुए जनपद में कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का तबादला कर दिया। यह कदम पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के मकसद से उठाया गया बताया जा रहा है। एसएसपी नवनीत सिंह के आदेश के बाद कोतवाली नगर, ज्वालापुर, बहादराबाद, मंगलौर और बुग्गावाला थानों में बड़े बदलाव किए गए हैं।

निरीक्षकों के बदलाव

डाइनामाइट न्यूज़ संवददाता के अनुसार, नवीन तैनाती के अंतर्गत कोतवाली नगर में तैनात निरीक्षक रितेश शाह को अब कोतवाली भगवानपुर का प्रभार सौंपा गया है। वहीं ज्वालापुर कोतवाली से निरीक्षक कुंदन राणा को नगर कोतवाली भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक चन्द्रभान सिंह को ज्वालापुर कोतवाली का जिम्मा मिला है।

Akhilesh Yadav Rally: सपा की महारैली में पहुंचे सांसद धर्मेंद्र यादव, कार्यकर्ताओं ने बताया यूपी का चुनावी माहौल

इसके साथ ही बहादराबाद कोतवाली से निरीक्षक विजय सिंह को झबरेड़ा थानाध्यक्ष बनाया गया, जबकि मंगलौर कोतवाली में तैनात निरीक्षक अमरजीत को बहादराबाद कोतवाली भेजा गया। बुग्गावाला थाने से निरीक्षक भगवान सिंह मेहर को मंगलौर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।

शोक में डूबा उद्योग जगत, पद्म भूषण सम्मानित विजयपत सिंघानिया का निधन; जानिये कैसा रहा उनका सफर?

उपनिरीक्षक स्तर के बदलाव

गौरतलब है कि विभाग में उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। पुलिस लाइन में तैनात सुखपाल मान को मंगलौर में एसएसआई बनाया गया। अंकुर शर्मा को भगवानपुर से हटाकर बुग्गावाला थानाध्यक्ष बनाया गया।

अजय शाह और नितिन बिष्ट कहां भेजे गए?

मनोज गैरोला को मंगलौर से बहादराबाद एसएसआई नियुक्त किया गया। वहीं अजय शाह और नितिन बिष्ट को उनके वर्तमान पदों से हटा कर पुलिस कार्यालय में तैनात किया गया है।

बस कुछ ही पल बाकी, आज इतने बजे जारी होगा Bihar Board 10th Result 2026; ऐसे करें सबसे पहले चेक

पुलिस प्रशासन का मानना है कि यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के साथ ही जनपद में पुलिसिंग की गुणवत्ता बढ़ाएगा। इससे अपराधियों पर कड़ी नजर रखने और तेजी से कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। इस कदम को पुलिस महकमे में बेहतर निगरानी और प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने की दिशा में अहम बताया जा रहा है।

Location : 
  • Haridwar

Published : 
  • 29 March 2026, 2:28 PM IST

Advertisement