उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को मिले नए कुलपति, इस तिथि को संभालेंगे पदभार

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के हिंदी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. नवीन चंद्र लोहनी को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी का नया कुलपति नियुक्त किया गया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 23 July 2025, 6:19 PM IST
google-preferred

Nainital: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी को नया कुलपति मिल गया है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह की संस्तुति के बाद प्रो. नवीन चंद्र लोहनी को कुलपति के पद पर नियुक्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड के बागेश्वर निवासी प्रो. नवीन चंद्र लोहनी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। उन्होंने 12 पुस्तकें प्रकाशित करने के साथ कई शोध पत्र और आलेख भी लिखे हैं। हाल ही में उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रेमचंद आलोचना सम्मान तथा उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान द्वारा शब्द शिल्पी सम्मान से अलंकृत किया गया है।

प्रोफेसर लोहनी वर्तमान में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में हिंदी विभाग के प्रमुख हैं। उन्होंने ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और डी. फिल हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से की है। प्रो. लोहनी द्वारा हिंदी साहित्य से जुड़ी हुईं 23 किताबें लिखी गई हैं। यही नहीं, उनके 7 से ज्यादा शोध पत्र भी विभिन्न साहित्यिक पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।

प्रो. लोहनी द्वारा हिंदी की अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति तथा शैक्षणिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में प्रवासी साहित्य पाठ्यक्रम के रूप में 2009-10 से प्रारंभ किया गया। उनके द्वारा स्थानीय भाषा एवं साहित्य को महत्व देने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सहयोग से वृहद शोध परियोजनाओं शोध कार्य संपन्न किए गए।

वह विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित विश्व हिंदी सम्मेलनों में न्यूयॉर्क, जोहानसवर्ग, भोपाल तथा मारीशस एवं फीजी में प्रतिभागी रहे हैं तथा ब्रिटेन, स्विट्ज़रलैंड, हंगरी, स्पेन, अमेरिका, चीन, दक्षिण अफ्रीका सहित विश्व के अनेक देशों में संगोष्ठी, कार्यशालाओं में प्रतिभागिता कर चुके हैं।

Uttarakhand: ITI कर रहे छात्र-छात्राओं की बल्ले-बल्ले, प्रशिक्षण के दौरान मिलेंगे 8 हजार रुपए

उन्हें तीन वर्ष की अवधि के लिए यूओयू हल्द्वानी का कुलपति नियुक्त किया गया है। शिक्षा जगत में प्रो. लोहनी को शैक्षिक प्रशासक के रूप में जाना जाता है।

Uttarkashi: कावड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, हजारों फीट की खाई में गिरा युवक, मौत से गांव में शोक की लहर

बेल्जियम, फ्रांस, ऑस्ट्रिया, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, इंडोनेशिया सहित कई देशों की यात्राएं भी कर चुके हैं।

शिक्षा जगत में प्रो. लोहनी को शैक्षिक प्रशासक के रूप में जाना जाता है। उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Location : 
  • Dehradun

Published : 
  • 23 July 2025, 6:19 PM IST

Advertisement
Advertisement