गर्मियों में ठंडक का असली ठिकाना, नैनीताल की ये खूबसूरत जगह बना देगी आपकी छुट्टी यादगार

नैनीताल से आठ किलोमीटर दूर सरिताताल इन दिनों सुकून और रोमांच के लिए पर्यटकों की पसंद बन रहा है। हरियाली से घिरी इस झील में बोटिंग, ज़िप लाइन और वॉटर रोलर का आनंद लेने के साथ लोग शांत माहौल में समय बिताते दिख रहे हैं। नैनीताल शहर से लगभग आठ किलोमीटर दूर कालाढूंगी मार्ग पर बसे इस इलाके में पहुँचने के लिए टैक्सी, निजी वाहन या दोपहिया से आसानी से जाया जा सकता है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 13 March 2026, 4:56 PM IST

Nainital: नैनीताल से कुछ दूरी पर स्थित सरिताताल इन दिनों प्रकृति प्रेमियों का पसंदीदा ठिकाना बनता जा रहा है। ऊँचे पहाड़ों की गोद में बसी यह झील न सिर्फ शांत माहौल के लिए जानी जा रही है, बल्कि यहां मिलने वाले एडवेंचर एक्टिविटीज़ पर्यटकों को घंटों रोक देने का दम रखती हैं।

यात्रा के साथ रोमांच की तलाश

नैनीताल शहर से लगभग आठ किलोमीटर दूर कालाढूंगी मार्ग पर बसे इस इलाके में पहुँचने के लिए टैक्सी, निजी वाहन या दोपहिया से आसानी से जाया जा सकता है। जो लोग यात्रा के साथ रोमांच की तलाश में निकलते हैं, वे नैनीताल से बाइक या स्कूटी किराए पर लेकर भी सरिताताल पहुंच रहे हैं।

आकर्षण का बड़ा केंद्र

झील के किनारे फैलती हरियाली और साफ हवा यहां आने वाले हर शख्स को ठहरकर पल बिताने पर मजबूर कर देती है। यहां पहुंचकर लोग बोटिंग का मज़ा ले रहे हैं, हालांकि इस ताल में केवल पैडल बोट ही उपलब्ध रहती हैं, जिनका किराया 200 से 300 रुपये के बीच रखा गया है। रोमांच बढ़ाने वालों के लिए ज़िप लाइन भी आकर्षण का बड़ा केंद्र बनी हुई है, जिसका शुल्क छह सौ रुपये बताया गया है।

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच बढ़ा विवाद, ईरान ने किया अमेरिकी युद्धपोत अब्राहम लिंकन पर हमले का दावा

बच्चों और बड़ों दोनों के बीच लोकप्रिय

इसके साथ ही पानी के ऊपर चलने वाला वॉटर रोलर बच्चों और बड़ों दोनों के बीच लोकप्रिय हो चुका है। बच्चों के लिए इसका किराया लगभग डेढ़ सौ रुपये और बड़ों के लिए करीब दो सौ रुपये रखा गया है। झील के किनारे लगे छोटे छोटे फूड स्टॉल्स पर पकौड़ी, भुट्टा, मैगी और चाय का स्वाद लेकर लोग अपनी शाम को और भी खुशनुमा बना रहे हैं।

माला बेचने वाली ‘महाकुंभ गर्ल’ बनी फिल्म हीरोइन… फिर अचानक मंदिर में शादी! आखिर कौन है मोनालिसा और क्यों मचा है बवाल?

प्राकृतिक सौंदर्य नहीं, बल्कि सुकून

सरिताताल की खासियत सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य नहीं, बल्कि वह सुकून है जो नैनीताल की भीड़ भाड़ से दूर यहां आकर हर किसी को महसूस होता है। यही वजह है कि यह स्थान अब जिले के शांत और आकर्षक स्थलों में अपनी अलग पहचान बना रहा है।

Location : 
  • Nainital

Published : 
  • 13 March 2026, 4:56 PM IST