हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, कॉलेज में मचा हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी के चलते कॉलेज में हड़कंप मचा गया। कक्षाएं स्थगित कर दी गई। राज्य में न्यायालयों के बाद अब मेडिकल डिकल कॉलेज को मिली धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 24 February 2026, 8:01 PM IST

Haldwani: उत्तराखंड में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला अभी थमा भी नहीं था कि अब मेडिकल कॉलेजों को उड़ाने की धमकियां भी सामने आने लगी हैं। आज राज्य के प्रमुख राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया।

प्राचार्य की ईमेल आईडी पर मिली धमकी

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की आधिकारिक ईमेल आईडी पर कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी प्राप्त हुई। इससे हड़कंप मच गया और सावधानी के तौर पर एमबीबीएस से लेकर एमडी और एमएस तक की सभी शैक्षणिक कक्षाएं तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गई।

GST कार्यालय का डेटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, जानिए विजिलेंस टीम ने कैसे बिछाया जाल….

जांच-पड़ताल जारी

प्राचार्य कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, संदिग्ध ईमेल मिलते ही पुलिस प्रशासन को सूचित कर दिया गया। सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची और परिसर में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया। राज्य में लगातार मिल रही इस प्रकार की धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

सरकारी स्कूल में लगी भयंकर आग, मचा हड़कंप, जानिए कैसे हुई यह घटना…

कक्षाएं स्थगित

कालेज प्रशासन ने छात्र-छात्राओं और स्टाफ की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा है कि जब तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो जाती, तब तक नियमित कक्षाएं संचालित नहीं की जाएंगी। विद्यार्थियों को अनावश्यक रूप से परिसर में न आने की सलाह दी गई है।

Location : 
  • Haldwani

Published : 
  • 24 February 2026, 8:01 PM IST