हिंदी
हल्द्वानी के संवेदनशील बनभूलपुरा क्षेत्र के लाइन नंबर आठ में मंगलवार को पुलिस और प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
हलद्वानी में पुलिस और प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी: हल्द्वानी के संवेदनशील बनभूलपुरा क्षेत्र के लाइन नंबर आठ में मंगलवार को पुलिस और प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई। इस संयुक्त कार्रवाई को संदिग्ध गतिविधियों और अतिक्रमण के खिलाफ उठाया गया सख्त कदम माना जा रहा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ लालकुआं और कोतवाल राजेश यादव के नेतृत्व में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की टीमों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और क्षेत्र के सस्ते होटलों और रेस्ट हाउसों की गहनता से जांच की।
एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि इन दिनों पूरे शहर में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष कार्रवाई का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि बिना पहचान और संदिग्ध इरादे वाले लोग शहर में न रह सकें। जांच के दौरान पाया गया कि कई लोग स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना 15 दिन से एक महीने तक किराए पर रह रहे हैं।
इनमें से कुछ के पास पश्चिम बंगाल के पहचान पत्र (आईडी) भी पाए गए हैं, जिनकी विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ ऐसे लोग भी चिह्नित किए गए हैं जिनका समुचित सत्यापन नहीं हो पाया प्रशासन का कहना है कि यह अभियान एक बार की कार्रवाई नहीं है, बल्कि आने वाले दिनों में इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।
क्षेत्र में बढ़ती अवैध गतिविधियों और संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही को रोकने के लिए इस तरह के प्रयास बेहद जरूरी हैं। बनभूलपुरा क्षेत्र पहले भी आपराधिक गतिविधियों और अवैध अतिक्रमण के कारण चर्चा में रहा है। ऐसे में पुलिस का यह सख्त रुख स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के साथ ही अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए अहम कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्रवाई का स्वागत किया है और प्रशासन से उम्मीद जताई है कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में बढ़ती संदिग्ध गतिविधियों और अनजान लोगों के ठहरने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। यह कदम सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर समीक्षा का प्रतीक भी बन सकता है, जिससे लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ सकती है। साथ ही प्रशासन की मंशा यह स्पष्ट करना है कि अवैध गतिविधियों पर किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। यह भी देखा जा सकता है कि प्रशासन और पुलिस के ऐसे अभियान से इलाके में सुरक्षा का माहौल बेहतर होगा या फिर यह महज एक अस्थायी समाधान होगा? ऐसे अभियान सिर्फ इसलिए जरूरी हो जाते हैं क्योंकि शहर के संवेदनशील इलाकों में संदिग्ध लोगों का अवैध रूप से ठहरना और मौजूदगी अक्सर कानून व्यवस्था के लिए खतरे का सबब बन जाती है।
No related posts found.