नैनीताल में गांधी प्रतिमा पर चढ़कर खिंचवाई जा रहीं सेल्फियां, वायरल तस्वीरों के बाद प्रशासन सख्त

नैनीताल के तल्लीताल डांठ स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर चढ़कर पर्यटकों के फोटो खिंचवाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम ललित मोहन रयाल ने कार्रवाई के निर्देश दिए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 June 2026, 2:16 AM IST

Nainital: सरोवर नगरी नैनीताल के तल्लीताल डांठ पर स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा इन दिनों पर्यटकों के लिए सेल्फी प्वाइंट बन गई है। कई पर्यटक प्रतिमा पर चढ़कर और उसके साथ अलग- अलग अंदाज में तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें सामने आने के बाद मामला प्रशासन तक पहुंचा, जिस पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

दरअसल तल्लीताल डांठ का सौंदर्यीकरण किए जाने के बाद अगस्त 2025 में यहां पहले से लगी गांधी प्रतिमा को दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया था। इसके बाद डांठ के बीचों बीच चरखा कातते हुए महात्मा गांधी की नई प्रतिमा स्थापित की गई। वहीं पुरानी प्रतिमा का रंग रोगन कर अक्टूबर 2025 में उसे डांठ के किनारे कलेक्ट्रेट की ओर फिर से स्थापित कर दिया गया। इस तरह अब तल्लीताल डांठ पर महात्मा गांधी की दो प्रतिमाएं लगी हुई है।

नई प्रतिमा के साथ गांधी जी के तीन बंदरों की मूर्तियां भी लगाई गई हैं, जिसके कारण यह स्थान पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां आने वाले सैलानी अक्सर प्रतिमा और बंदरों की मूर्तियों के साथ फोटो और सेल्फी लेते दिखाई देते हैं।

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड का अंत: 1 जुलाई से लागू होगा नया कानून, जानें क्या-क्या बदल जाएगा और कैसे संचालित होंगे मदरसे

सोशल मीडिया में दिखी नाराजगी

सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिनमें पर्यटक गांधी प्रतिमा पर चढ़कर फोटो खिंचवाते नजर आए। कुछ तस्वीरों में परिवार के बच्चे जूते पहने हुए प्रतिमा के गले में हाथ डालकर तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद लोगों ने इसे महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान बताते हुए नाराजगी जताई।

नैनीताल में लगातार दूसरे दिन नैनीझील से मिला शव, सफाई कर्मचारी की मौत से मचा हड़कंप

डीएम ने लिया संज्ञान

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने वायरल तस्वीरों का संज्ञान लिया है। प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों और महापुरुषों की प्रतिमाओं की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे में पर्यटकों से भी अपील की गई है कि वे प्रतिमाओं पर चढ़कर फोटो खिंचवाने जैसी हरकतों से बचें।

Location :  Nainital

Published :  28 June 2026, 2:12 AM IST