कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने रुद्रनाथ महोत्सव में उत्तराखंड की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की छलनी में इतने छेद हैं कि गिनते गिनते थक जायेंगे।

Rudraprayag: कांग्रेस के चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने रुद्रनाथ महोत्सव में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार की छलनी में इतने छेद हैं कि गिनते गिनते थक जायेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की समस्या सुनती है। जनता को सताती नहीं है।
प्रेस वार्ता में प्रीतम सिंह ने कहा कि बीजेपी ने नाम बदलने के अलावा कुछ नहीं किया। मनरेगा का नाम बदल कर जी राम जी करने पर उन्होंने भाजपा को आड़े हाथ लिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मनरेगा का नाम बदल कर जी राम रखा हैं जो काम करना था वह काम तो वह कर नही पाये लेकिन नाम बदल कर क्या करना चाहती है। वहीं अंकिता भण्ड़ारी हत्याकाडं पर प्रीतम सिंह ने कहा कि यह सरकार जो बीआईपी हैं उनका नाम छुपाने का काम कर रही है। अब लोगों से सबूत मांगने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि एसआईटी एवं जांच एजेंसियां क्या कर रही हैं सबूत क्यों नष्ट कर दिये गये। उन पर कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सीबीआई की जांच और रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच करने की मांग कर रही है।
उन्होंने कहा कि जब तक अंकिता हत्याकाडं पर दोषियों को सजा नहीं दी जाती और अंकिता को न्याय नहीं मिल जाता तब तक कांग्रेस पूरे प्रदेश में आन्दोलन करती रहेगी। उन्होंने कहा कि हिमालयी बेल्ट में जहां बीजेपी की सरकार है। वहां सबसे ज्यादा भाजना के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सोई हुई है।
इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। रोजगार और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार लोगों की गुमराह कर रही है।
खबर अपडेट हो रही है...