
प्रतीकात्मक छवि
Haldwani: नैनीताल जिले में हल्द्वानी के दोनहरिया क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की कुबेर सामने आई है। यहां स्कूटी चला रहा एक 14 वर्षीय किशोर अचानक सड़क पर गिर पड़ा और उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक उसके सिर के ऊपर से गुजर गई। गंभीर रूप से घायल किशोर को आननफानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, मुखानी क्षेत्र की अमरावती कॉलोनी निवासी उमेश मौर्य बुधवार दोपहर स्कूटी से पंचक्की की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह जगदंबा बैंक्विट हॉल के पास पहुंचा, उसने आगे चल रहे वाहन को पार करने की कोशिश की। इसी दौरान स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर फिसल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी फिसलने के बाद किशोर सड़क पर काफी दूर तक घिसटता चला गया और दूसरी लेन में जा गिरा। तभी सामने से आ रही बाइक चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और बाइक सीधे किशोर के सिर पर चढ़ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।
स्थानीय लोगों की सहायता से घायल किशोर को पहले ठंडी सड़क स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत बेहद गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। इलाके में भी इस हादसे के बाद शोक का माहौल बना हुआ है।
Location : नैनीताल
Published : 7 May 2026, 12:51 PM IST
Topics : bike death Haldwani hospital Road Accident