हिंदी
कालसी में भीषण सड़क हादसा
Dehradun: देहरादून के कालसी क्षेत्र में सोमवार को भीषण हादसा हो गया। मयार खड के पास एक सेब से लदा पिकअप वाहन 30 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिससे वाहन चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घटनास्थल से दोनों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करवाया।
पिकअप वाहन में सवारों की पहचान वरुण और सवरेज के रूप में हुई है। दोनों मिर्जापुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं। जो गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के अनुसार कालसी क्षेत्र में क्वानू–मीनस मार्ग पर सेब से लदा एक पिकअप वाहन गहरी खाई में जा गिरा। गाड़ी रोहड़ू से सेब लेकर सहारनपुर जा रही थी। पहाड़ी से गिरते ही पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
देहरादून के कालसी में बड़ा हादसा
पुलिस ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब रोहड़ू से सेब लेकर सहारनपुर जा रही पिकअप मयार खड के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में समा गई।
देहरादून में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई तेज़ रफ्तार कार, दो गंभीर घायल
सूचना पर स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद 108 एम्बुलेंस के जरिए उन्हें विकासनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने सबरेज की हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि वरुण का इलाज विकासनगर अस्पताल में जारी है।
थानाध्यक्ष कालसी दीपक धारीवाल ने बताया कि घायलों की पहचान कर ली गई है। इनमें वरुण मिर्जापुर सहारनपुर यूपी और सबरेज निवासी मिर्जापुर सहारनपुर यूपी के हैं। दोनों के परिजनों को सूचना दी गई है। साथ ही गंभीर घायल सबरेज को हायर सेंटर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। और पहाड़ी मार्गों पर सफर करने वालों से सावधानी बरतने की अपील की है।
गौरतलब है कि हिमाचल और उत्तराखंड के त्यूणी क्षेत्र में इन दिनों सेब का सीजन चल रहा है। ऐसे में रोजाना सेब लेकर ट्रक और छोटे पिकअप वाहन यूपी, हरियाणा, दिल्ली और देहरादून की मंडियों के लिए जा रहे हैं. ऐसे में बारिश होने से मोटर मार्ग भी कई जगहों पर क्षतिग्रस्त होने के बावजूद बड़ी मशक्कत कर वाहन चालक सेब लादकर अपने गंतव्य तक पंहुचा रहे हैं।
Uttarakhand: हरियाणा पुलिस के दरोगा पर फायरिंग करने वाले आरोपी ने देहरादून में खुद को मारी गोली
इन दिनों भूस्खलन से भी बड़ा खतरा बना हुआ है और पहाड़ी से पत्थर गिरने से सोमवार को हरिपुर मीनस मोटर मार्ग पर सेब से लदा पिकअप लोडर वाहन इसकी चपेट में आ गया। गनीमत यह रही कि वाहन अगर दो पलटे और खाई की ओर गिरता तो टौंस नदी में समा जाता।
इस मोटर मार्ग पर पिछले महीने भी एक पिकअप वाहन टौंस नदी में समा गया था। जिसमें वाहन चालक का पता नहीं लग पाया है।
Beta feature
Location : Dehradun
Published : 15 September 2025, 4:34 PM IST
Topics : Dehradun ditch falls Kalsi pickup vehicle