उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा जरूरी, जानिये कैसे रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे श्रद्धालु

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के लिए प्रतिवर्ष देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इन श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। उनकी सुविधा को देखते हुए सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 7 March 2026, 1:38 PM IST

Dehradun: उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है, जबकि ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। इस साल यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। परंपरा के अनुसार इसी दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

चारधाम के लिए प्रतिवर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालु ओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके तहत श्रद्धालु घर बैठे मोबाइल, कंप्यूटर, मोबाइल एप या वॉट्सएप के जरिए यात्रा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।

क्यों जरूरी है रजिस्ट्रेशन

यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रखा गया है, ताकि प्रशासन यात्रियों की संख्या, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को बेहतर तरीके से संभाल सके।

फिलहाल सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया है, जबकि ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। यात्रा शुरू होने से पहले हरिद्वार, ऋषिकेश समेत कई प्रमुख स्थानों पर बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन काउंटर लगाए जाएंगे, ताकि जिन श्रद्धालुओं के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे भी आसानी से पंजीकरण करा सकें।

संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में सौम्या गर्भयाल की बड़ी सफलता, 822वीं रैंक के साथ नैनीताल का नाम किया रोशन

इस तरह से होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

1-श्रद्धालु उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए पहले वेबसाइट पर अकाउंट बनाना होता है। इसके बाद यात्रा की तारीख, धाम और यात्रियों की जानकारी भरनी होती है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद रजिस्ट्रेशन स्लिप डाउनलोड की जा सकती है।

2-यात्री Tourist Care Uttarakhand मोबाइल ऐप डाउनलोड करके भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऐप में अकाउंट बनाने के बाद यात्रा से जुड़ी जानकारी भरनी होती है और वहीं से यात्रा पास डाउनलोड किया जा सकता है।
3- सरकार ने वॉट्सएप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी है। इसके लिए 8394833833 नंबर पर “Yatra” लिखकर मैसेज भेजना होता है। इसके बाद चैटबॉट यात्रियों से जरूरी जानकारी पूछता है और उसी के आधार पर रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाता है।

गृह मंत्री अमित शाह देहरादून पहुंचे, हरिद्वार में जनसभा को करेंगे संबंधित, क्यों खास है गृह मंत्री का यह दौरा

हेल्पलाइन नंबर

चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन और यात्रा से जुड़ी जानकारी देने के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। अगर किसी यात्री को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में दिक्कत आती है या यात्रा से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो वह 0135-1364 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकता है।

इस नंबर पर यात्रियों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, यात्रा मार्ग, व्यवस्थाओं और अन्य जरूरी जानकारी के बारे में सहायता दी जाएगी।

 

Location : 
  • Dehradun

Published : 
  • 7 March 2026, 1:38 PM IST