पेट दर्द की जांच में निकला 5 महीने का गर्भ, रामनगर में नाबालिग से दरिंदगी का खौफनाक खुलासा, डॉक्टर भी रह गए हैरान

रामनगर में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय आरोपी हरीश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 1 August 2026, 11:00 AM IST

Ramnagar: उत्तराखंड के रामनगर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 15 साल की नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने और उसके गर्भवती होने का मामला उजागर हुआ है।

घटना का पता तब चला जब बृहस्पतिवार को किशोरी को अचानक पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। घबराए परिजन उसे इलाज के लिए तुरंत रामनगर के स्थानीय सरकारी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों द्वारा किए गए स्वास्थ्य परीक्षण और जांच रिपोर्ट में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई, जिससे परिजनों के होश उड़ गए।

दोस्ती के नाम पर दिया धोखा, बहला-फुसलाकर की हैवानियत

डॉक्टरी रिपोर्ट सामने आने के बाद जब परिजनों ने किशोरी से प्यार से पूछताछ की, तो उसने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। पीड़ित किशोरी ने बताया कि हिम्मतपुर ब्लॉक के रहने वाले 19 वर्षीय हरीश सिंह ने उससे दोस्ती की थी।

रोजी-रोटी पर संकट गहराया तो सड़कों पर उतरे लोग! जानिए रामनगर में फाटो और हाथीडंगर जोन को लेकर क्यों बढ़ा तनाव?

कुछ समय पहले आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने एक दोस्त के कमरे पर ले गया, जहां उसने किशोरी की मर्जी के खिलाफ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस खौफनाक घटना के बाद से ही किशोरी गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रही थी और डर के मारे चुप थी।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, आरोपी को भेजा गया जेल

मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने बिना देरी किए रामनगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी हरीश सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

Location :  Ramnagar

Published :  1 August 2026, 11:00 AM IST