हिंदी
युवा कांग्रेस की बैठक
Dehradun: आज परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनावों के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चुनाव प्रक्रिया, सदस्यता अभियान और संगठन की पारदर्शिता पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में भारतीय युवा कांग्रेस के इलेक्शन कमिश्नर दीपक चौधरी, विधानसभा समन्वयक माधवेंद्र मूर्ति ओझा, परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी और ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कई नेता उपस्थित रहे।
बैठक में सदस्यता अभियान के महत्व पर जोर दिया गया। दीपक चौधरी और माधवेंद्र मूर्ति ओझा ने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और युवाओं को संगठन से जोड़ने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि सदस्यता अभियान 6 अक्टूबर से शुरू होकर 9 दिसंबर तक चलेगा।
इस दौरान नामांकन पत्र 24 से 30 अक्टूबर तक भरे जाएंगे, और नामांकन 5 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव में 18 से 35 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं।
इस अवसर पर परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन को मज़बूत करने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, "आगामी चुनाव हमारे लिए सिर्फ एक संगठनात्मक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह युवाओं के नेतृत्व को और मज़बूत करने का एक बड़ा अवसर भी है।"
सदस्यता अभियान और चुनाव प्रक्रिया पर चर्चा
डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी और ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी बैठक में अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि वे पूरी प्रतिबद्धता से चुनाव को पारदर्शी और सफल बनाने के लिए काम करेंगे। साथ ही उन्होंने इस चुनाव को एक आंतरिक प्रक्रिया के रूप में न देखते हुए, इसे युवाओं के नेतृत्व में आगे बढ़ाने के एक सशक्त अवसर के रूप में माना।
बैठक में उपस्थित नेताओं ने संगठन में पारदर्शिता और युवाओं की व्यापक भागीदारी पर विशेष ध्यान देने का संकल्प लिया। भारतीय युवा कांग्रेस के इलेक्शन कमिश्नर दीपक चौधरी और अन्य नेताओं ने इसे संगठन के उज्जवल भविष्य के लिए एक अहम कदम बताया।
Haridwar News: चुनाव आयोग के खिलाफ युवा कांग्रेस का फूटा गुस्सा, जलाया पुतला
इस अवसर पर कई अन्य नेता भी उपस्थित थे, जिनमें पूर्व जिलाध्यक्ष अश्विनी बहुगुणा, प्रदेश सचिव सागर मनवाल, प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कपरूवान शास्त्री, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एसपी बहुगुणा, जिला महासचिव राहुल सैनी, ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष उमेद बोरा, डोईवाला युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर, शाकिर अली, आरिफ अली, विवेक सैनी, और अन्य युवा कांग्रेस पदाधिकारी शामिल थे।
Location : Dehradun
Published : 14 October 2025, 12:16 PM IST