नैनीताल के हल्द्वानी में बाघ के हमले में महिला की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। आक्रोशित लोगों ने महिला के शव को सड़क पर रख कर कड़ा विरोध जताया और सुरक्षा की मांग उठाई।

पनियाली में लोगों का गुस्सा फूटा
नैनीताल: हल्द्वानी के पनियाली क्षेत्र में बाघ के हमले में महिला की मौत के बाद क्षेत्रवासियों में रोष है। ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने कठघरिया मुख्य मार्ग स्थित वन चौकी में शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग का गेट तोड़ने का प्रयास किया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।
गौरतलब है कि गांव की 55 वर्षीय कमला फर्त्याल उर्फ कमला देवी रोज की तरह घास लेने जंगल गई थीं, लेकिन लंबे समय तक वापस न लौटने पर घर वालों को चिंता हुई। उनकी तलाश शुरू हुई तो रास्ते में उनका मंगलसूत्र, चप्पल और कुछ सामान बिखरा हुआ मिला। संदेह बढ़ा तो ग्रामीण जंगल में और आगे गए, जहां थोड़ी दूरी पर कमला का शव पड़ा मिला।
सूचना पर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को जंगल से उठाकर मुख्य सड़क पर रख दिया और प्रशासन के सामने खड़े होकर जवाब मांगा। लोगों का कहना था कि लगातार हो रहे हमलों के बीच आखिर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा और यह सिलसिला आखिर कब रुकेगा।
उत्तराखंड में रूठे नेताओं को मनाने में जुटी भाजपा, जानिए क्या है पार्टी की नई रणनीति
इस क्षेत्र में यह पहली घटना नहीं है। 12 फरवरी को पास ही रहने वाले गंगा नामक व्यक्ति को भी बाघ ने मार डाला था। दो मौतों के बाद गांवों में डर और गुस्सा दोनों चरम पर हैं। ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक बाघ को पकड़ने या क्षेत्र से हटाने की पक्की कार्रवाई नहीं होती, तब तक रोज जंगल जाने वाले लोगों की जान खतरे में बनी रहेगी।
सूचना के बाद उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, वन विभाग की टीम और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। कमला की बेटी भावना बिष्ट, जो सुशीला तिवारी अस्पताल में काम करती हैं, भी घटना की खबर मिलते ही वहां पहुंच गईं। जिला पंचायत सदस्य डॉ. छवि कांडपाल बोरा, प्रधान कपिल देवका और पूर्व पार्षद प्रमोद तोलिया ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वन विभाग से सख्त और त्वरित कार्रवाई की मांग की जाएगी।
सहमति से संबंध के बाद शादी से इनकार पर जानिये क्या है नैनीताल हाईकोर्ट का अहम फैसला
ग्रामीणों ने बाघ को आदमखोर घोषित कर जल्द पकड़ने के आश्वासन दिया। गांव के लोगों का कहना है कि जब तक क्षेत्र में प्रभावी निगरानी और बाघ को पकड़ने की ठोस योजना नहीं बनती, तब तक किसी भी दिन ऐसी त्रासदी दोहराई जा सकती है।