रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, सप्ताह में इतने दिन चलेगी, देखिए समय सारिणी

रामनगर से देहरादून जाने वाले और देहरादून से रामनगर आने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड ने रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को मंजूरी दी है। इस नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से ने केवल यात्रियों को राहत मिलेगी बल्कि पर्यटन, कारोबार, व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आयेगी।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 14 May 2026, 7:41 PM IST

Nainital: रामनगर और देहरादून के बीच सीधे रेल संपर्क का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को मंजूरी देते हुए इसकी समय सारिणी जारी कर दी है। नई रेल सेवा शुरू होने से कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के बीच आवागमन आसान होगा, वहीं पर्यटन और व्यापार को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।

ट्रेन की समय सारणी

रेल मंत्रालय की स्वीकृति के बाद 15310/15309 रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन संचालित की जाएगी। जारी समय सारिणी के अनुसार ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर रामनगर से रवाना होगी और दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर देहरादून पहुंचेगी।

वहीं वापसी में यह ट्रेन देहरादून से शुक्रवार और रविवार को दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर चलेगी और रात 11 बजकर 30 मिनट पर रामनगर पहुंचेगी।

Dehradun News: थाली में खाना और बैग में चाकू; देहरादून में शादी का कार्ड देने आए दोस्त की खूनी साजिश

इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन

रेलवे बोर्ड के मुताबिक ट्रेन का ठहराव काशीपुर, रोशनपुर, पिपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार रेलवे स्टेशनों पर होगा। साथ ही यह भी बताया गया है कि इस सेवा का संचालन अग्रिम आरक्षण अवधि के अनुसार शुरू किया जा सकता है।

बता दें कि गढ़वाल सांसद Anil Baluni ने हाल ही में रेल मंत्री से मुलाकात कर रामनगर और देहरादून के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग उठाई थी। इसके बाद रेल मंत्रालय ने इस नई ट्रेन सेवा को मंजूरी दी और अब रेलवे बोर्ड ने इसकी समय सारिणी भी जारी कर दी है।

नैनीताल घूमने आए बरेली के पर्यटकों की कार पहाड़ी से टकराई, 1 की मौत, 3 घायल

आम यात्रियों  को मिलगी राहत

नई ट्रेन सेवा शुरू होने से कुमाऊं और गढ़वाल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। खासतौर पर पर्यटन कारोबार, व्यापारिक गतिविधियों और आम यात्रियों की आवाजाही को इससे सीधा लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसी के साथ रेलवे बोर्ड ने 12091/12092 देहरादून–काठगोदाम एक्सप्रेस के संचालन दिनों में भी बदलाव किया है। अब यह ट्रेन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी।

Location :  Nainital

Published :  14 May 2026, 7:26 PM IST