Haldwani News: कक्षा में अचानक गिरे मासूम की अस्पताल ले जाने से पहले थमी सांसें, परिवार में चीख पुकार

हल्द्वानी के फतेहपुर स्थित निजी स्कूल में पढ़ाई के दौरान एक छात्र अचानक गिर पड़ा और अस्पताल ले जाने से पहले उसकी मौत हो गई। मां के बिलखते हुए अपने बच्चे से लिपटने का दर्दनाक दृश्य हर किसी की आंखें नम कर गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 16 April 2026, 5:04 PM IST

Haldwani: नैनीताल जिले में हल्द्वानी के फतेहपुर क्षेत्र में बुधवार का दिन एक निजी स्कूल के लिए गहरे सदमे में बदल गया, जब पढ़ाई के दौरान एक छात्र अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। सहपाठियों की चीख पुकार सुनकर शिक्षक तेजी से कक्षा में पहुंचे और तुरंत बच्चे के परिजनों को सूचना दी।

कुछ ही मिनटों में माता पिता स्कूल पहुंच गए और उसे लेकर मुखानी के एक निजी अस्पताल गए, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर उसे एसटीएच रेफर कर दिया। लेकिन बदकिस्मती यह रही कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया था।

Nainital: कैंची धाम में मेले से पहले बनकर तैयार होगा वैली ब्रिज, भक्तों को भारी जाम से मिलेगी राहत

परिवार ने अधिकारियों से मिलकर आग्रह किया कि बच्चे का पोस्टमार्टम न कराया जाए। परिजनों की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने उनकी मांग स्वीकार करते हुए पोस्टमार्टम न करने की अनुमति प्रदान कर दी।

Nainital Crime: दोस्त को भेजा फोन का पासवर्ड, फिर 40 कॉल, आगे जो हुआ…

बेटे से लिपटकर रोई मां

एसटीएच के पोस्टमार्टम हाउस में दिल तोड़ देने वाला दृश्य देखने को मिला। स्ट्रेचर पर पड़े अपने छोटे से बेटे के निर्जीव शरीर से मां बार-बार लिपट जाती, उसे नाम लेकर उठने की गुहार लगाती रही। कभी उसके गाल सहलाती, कभी सिर को थामकर उसे झकझोरने का प्रयास करती, मानो वह अगले ही पल उठकर मां को जवाब देगा। वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो उठीं। मातृत्व का यह दर्द भरा दृश्य किसी की भी संवेदनाओं को हिला देने के लिए काफी था।

Location :  Nainital

Published :  16 April 2026, 5:04 PM IST