
डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक में लगी आग
Nainital: हल्द्वानी शहर के मंगल पड़ाव स्थित नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक में बुधवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना के समय बैंक में मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग की चपेट में आने से बैंक के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।
आग लगने की घटना से बैंक कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।
घटना के बाद पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने बैंक का निरीक्षण किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फायर विभाग मामले की जांच में जुटा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह सामने आएगी। वहीं बैंक प्रबंधन नुकसान का आकलन कर रहा है।
Location : Nainital
Published : 5 August 2026, 11:17 PM IST