Nainital Crime News: गरमपानी इलाके से युवती लापता, परिजनों ने युवक पर लगाए ये गंभीर आरोप

नैनीताल के गरमपानी क्षेत्र से लापता हुई युवती के परिजनों ने एक युवक पर बहलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद भवाली कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले में आगे की जांच जुटी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 15 February 2026, 1:35 PM IST

Nainital: उत्तराखण्ड के नैनीताल जनपद के गरमपानी इलाके से 19 वर्ष की एक युवती रहस्यमय ढंग से गायब हो गई है। युवती के परिजनों ने  मामले में एक विशेष धर्म से जुड़े युवक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिवार का कहना है कि युवती को बहलाकर ले जाया गया और उससे धर्म बदलने का दबाव बनाया गया।

सूचना पर  शिकायत को लेकर परिजन और भाजपाई कार्यकर्ता भवाली कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तलाश के लिए दो टीमें रवाना कर दी हैं।

परिजनों ने लगाया ये आरोप

जानकारी के अनुसार गरमपानी क्षेत्र की रहने वाली युवती करीब तीन महीने पहले अचानक लापता हुई थी। युवती के पिता का आरोप है कि क्षेत्र में नाई की दुकान में काम करने वाला एक युवक उनकी बेटी को अपने साथ ले गया और उसका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

परिवार का दावा है कि गायब होने के बाद हाल ही में युवती से फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें उसने जबरन साथ ले जाने और मारपीट किए जाने की बात कही। इससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है।

घटना को गंभीर मानते हुए भाजपा कार्यकर्ता भावना मेहरा और मनोज भट्ट परिजनों के साथ भवाली कोतवाली पहुंचे और पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि ऐसी घटनाओं से क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन रहा है और समय रहते कठोर कदम न उठाए जाने पर सामाजिक संतुलन बिगड़ सकता है।

एक गोली ने बिगाड़ दी जश्न की रात: मातम में बदलीं खुशियां, पढ़ें गोरखपुर का हैरतअंगेज मामला

भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि एक खास समुदाय द्वारा योजनाबद्ध तरीके से स्थानीय युवतियों को निशाना बनाकर जनसांख्यिकीय बदलाव की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से मामले की गहराई से जांच करने, दोषियों पर कड़े कदम उठाने और बाहरी लोगों का सत्यापन अभियान तेज करने की मांग की, ताकि उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि का पता लगाया जा सके।

मामले में पुलिस का कार्रवाई

कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और युवती की तलाश में दो टीमें संभावित स्थानों पर भेजी गई हैं। उन्होंने कहा कि जांच में किसी तरह की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाही की जाएगी।

गोरखपुर में साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला, लाखों की ONLINE धोखाधड़ी

इस दौरान शुभम कुमार, रवि कुमार, वैभव आनंद, योगेश ढेला, रजत गुणवंत, मोहित कुमार समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Location : 
  • Nainital

Published : 
  • 15 February 2026, 1:35 PM IST