हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (Source: Pinterest)
Nainital: नैनीताल के बेतालघाट क्षेत्र में पहाड़ी से सफेद तरल पदार्थ बहने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। वीडियो में पहाड़ी से सफेद रंग की धारा नीचे की ओर बहती दिखाई दे रही थी। इसे देखकर कुछ लोगों ने दावा किया कि पहाड़ी से दूध निकल रहा है और इसे भगवान शिव का आशीर्वाद तक बताया जाने लगा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।
बताया गया कि राहगीरों ने पहाड़ी से सफेद धारा बहती देख उसका वीडियो बना लिया था। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही इसे लेकर तरह-तरह के दावे शुरू हो गए। कुछ लोगों ने इसे दैवीय घटना मान लिया और मौके पर पहुंचकर सफेद तरल पदार्थ को सिर पर लगाने लगे।
इतना ही नहीं, कुछ लोग वहां की मिट्टी भी अपने साथ घर ले जाने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने लोगों के बीच कौतूहल बढ़ा दिया और बड़ी संख्या में लोग मौके की ओर पहुंचने लगे।
मामले की हकीकत जानने पर सामने आया कि जिस जगह से सफेद तरल पदार्थ बहता हुआ दिखाई दे रहा था, उसके ठीक ऊपर दुर्गापुरी धाम मंदिर स्थित है। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंदिर में प्रतिदिन भगवान का दुग्धाभिषेक किया जाता है।
मंदिर में चढ़ाया जाने वाला दूध और जल निकासी के लिए पाइपलाइन लगी हुई है। इसी पाइपलाइन के जरिए दूध और पानी नीचे की ओर निकलता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मंदिर की पाइपलाइन पहाड़ी के बीच तक ही पहुंचती है। इसके बाद पाइपलाइन से निकलने वाला दूध और पानी चट्टानों तथा मिट्टी के बीच से बहते हुए नीचे की ओर आता है।
दूर से देखने पर यही सफेद तरल धारा ऐसी दिखाई देती है, मानो वह पहाड़ी के भीतर से निकल रही हो। इसी वजह से लोगों के बीच यह भ्रम पैदा हुआ कि पहाड़ से दूध की धारा निकल रही है।
‘मां अगर मैं मंदिर नहीं जाती तो ये न होता’, मुजफ्फरनगर में कई दरिंदगी का शिकार हुई 14 साल की मासूम
मौके की स्थिति स्पष्ट होने के बाद पहाड़ी से दूध निकलने और इसे चमत्कार बताए जाने वाले दावों पर विराम लग गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सफेद धारा के पीछे मंदिर की दुग्धाभिषेक व्यवस्था और पाइपलाइन है।
यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली तस्वीरों और वीडियो को लेकर भी एक अहम सवाल खड़ा करती है। किसी वीडियो को देखकर तुरंत निष्कर्ष निकालने के बजाय उसके पीछे की वास्तविकता और स्थानीय जानकारी की पुष्टि करना जरूरी है। बेतालघाट की इस घटना में भी पहले जिस दृश्य को चमत्कार माना गया, उसके पीछे सामान्य
Location : Nainital
Published : 6 September 2026, 12:49 PM IST