
उत्तराखंड मौसम अपडेट (Img: Google)
Dehradun: उत्तराखंड में मानसून की आधिकारिक विदाई के बावजूद फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। राज्य के कई हिस्सों में 5 से 8 अक्टूबर के बीच गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
हालांकि मानसून जाने की घोषणा हो चुकी थी, लेकिन हाल की बारिश ने सबको हैरान कर दिया है। इसने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या मानसून सच में विदा हुआ है या फिर वापसी की राह पर है?
राज्य में पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। देहरादून में शाम के समय हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन बारिश के बाद उमसभरी गर्मी ने लोगों को फिर से बेहाल कर दिया है। देहरादून का तापमान गुरुवार को अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 21.4°C रहा। जानकारी के अनुसारआज भी देहरादून में तेज बौछारें पड़ सकती हैं, जिससे मौसम ठंडा लेकिन उमस भरा बना रहेगा।
UP Weather Update: प्रदेश में मानसून का कहर! भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के अनुसार, मानसून की विदाई के बाद भी वर्षा का सिलसिला जारी रहना असामान्य नहीं है। उन्होंने बताया कि उड़ीसा, राजस्थान, एमपी, यूपी और गुजरात में निम्न दबाव क्षेत्र बनने से बारिश की गतिविधि बढ़ गई है। साथ ही, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह दबाव और मजबूत हो गया है। इन दोनों के मेल से उत्तराखंड में फिर से तीव्र बारिश हो रही है।इसकी वजह से 6 और 7 अक्टूबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।
येलो अलर्ट वाले जिले
इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर भी प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 8 अक्टूबर के बाद बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है। इसके बाद ही उत्तराखंड से मानसून की पूर्ण विदाई संभव मानी जा रही है।
Location : Dehradun
Published : 3 October 2025, 10:34 AM IST
Topics : Dehradun monsoon Rain Uttarakhand weather Weather Update