सरकारी स्कूल में लगी भयंकर आग, मचा हड़कंप, जानिए कैसे हुई यह घटना…

चमोली जिले के पोखरी विकासखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय पैणी में सोमवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग वाई-फाई कनेक्शन में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है। आग की चपेट में आकर विद्यालय का कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया। समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे जनहानि नहीं हुई।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 24 February 2026, 7:29 PM IST

Chamoli: उत्तराखंड़ के चमोली जिले के पोखरी विकासखंड अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय पैणी में उस समय हड़कंप मच गया जब विद्यालय परिसर से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास मौजूद लोग घबरा गए और कुछ ही देर में विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों और विद्यालय स्टाफ ने तत्काल स्थिति को संभालने की कोशिश की और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। गनीमत रही कि घटना के समय विद्यालय में कोई छात्र मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

वाई-फाई लाइन में शॉर्ट सर्किट बना कारण

विद्यालय में तैनात शिक्षक कमल सिंह असवाल ने बताया कि आग वाई-फाई कनेक्शन में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। शॉर्ट सर्किट होते ही चिंगारी पास रखे कंप्यूटर और लकड़ी के फर्नीचर तक पहुंच गई, जिससे आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते कंप्यूटर, टेबल-कुर्सियां और अन्य शैक्षणिक सामग्री जलकर राख हो गई। घटना से विद्यालय को आर्थिक नुकसान हुआ है और डिजिटल शिक्षा से जुड़े उपकरण पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। विद्यालय प्रशासन अब नुकसान का आकलन कर रहा है और उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की तैयारी की जा रही है।

IAS बी वी आर सुब्रह्मण्यम को नहीं मिला एक्सटेंशन, निधि छिब्बर को नीति आयोग के CEO का एडिशनल चार्ज

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना ग्राम प्रहरी दलील सिंह ने तुरंत थाना पोखरी को दी। सूचना मिलते ही दरोगा दलवीर सिंह नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस के पहुंचने तक आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन तब तक कंप्यूटर और अन्य सामान पूरी तरह जल चुका था। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटना की जानकारी जुटाई और प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को ही आग लगने का कारण माना जा रहा है।

सड़क अधूरी, पंचायत भवन पर कब्जा…निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, जानिए डीएम ने क्यों दिया अल्टीमेटम?

स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालयों में लगे विद्युत उपकरणों की नियमित जांच नहीं होने से इस तरह की घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से विद्युत सुरक्षा की व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि न होने से सभी ने राहत की सांस ली है, लेकिन विद्यालय को हुए नुकसान से शिक्षण कार्य प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।

Location : 
  • Chamoli

Published : 
  • 24 February 2026, 7:29 PM IST