केदारनाथ यात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, 18 फीट बर्फ के बीच रास्ता साफ, जानिये ताजा हालात

केदारनाथ यात्रा 2026 से पहले प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पैदल मार्ग पर जमी भारी बर्फ हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। 60 मजदूरों की टीम ग्लेशियर क्षेत्रों में चुनौतीपूर्ण हालात में मार्ग को सुरक्षित बनाने में जुटी है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 28 March 2026, 3:04 PM IST
google-preferred

Rudraprayag: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। आगामी 22 अप्रैल से शुरू होने वाली इस यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में इस बार भी सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

प्रशासन ने तेज की तैयारियां

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर संबंधित विभागों ने यात्रा मार्ग को दुरुस्त करने का काम तेज कर दिया है। खासतौर पर केदारनाथ पैदल मार्ग पर जमी भारी बर्फ को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

60 मजदूरों की टीम कर रही लगातार काम

बर्फ हटाने के लिए प्रशासन ने 60 मजदूरों की टीम तैनात की है। इन मजदूरों को दो अलग-अलग दलों में बांटा गया है। एक टीम केदारनाथ धाम से नीचे की ओर मार्ग साफ कर रही है, जबकि दूसरी टीम छोटी लिंचोली से ऊपर की दिशा में बढ़ते हुए रास्ते को साफ करने में जुटी हुई है। दोनों टीमें दिन-रात मेहनत कर रही हैं।

ग्लेशियर क्षेत्रों में चुनौतीपूर्ण हालात

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अधिशासी अभियंता राजविंद सिंह के अनुसार, केदारनाथ मार्ग पर कई जगहों पर भारी मात्रा में बर्फ जमी हुई है। भैरव और कुबेर ग्लेशियर क्षेत्रों में 15 से 18 फीट तक बर्फ पाई गई है। इन इलाकों में काम करना बेहद चुनौतीपूर्ण है, फिर भी टीमें लगातार कार्य कर रही हैं।

एक्शन मोड में जिला प्रशासन, केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर हुई अहम बैठक; जानिये किस अहम मुद्दों पर हुई चर्चा?

6 प्रमुख ग्लेशियर पॉइंट्स पर विशेष फोकस

प्रशासन ने मार्ग के 6 प्रमुख ग्लेशियर पॉइंट्स की पहचान की है, जहां सबसे ज्यादा बर्फ जमा है। यहां विशेष सावधानी के साथ बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है। मशीनों के साथ-साथ मजदूरों की मदद से रास्ता साफ किया जा रहा है, ताकि यात्रा शुरू होने से पहले मार्ग पूरी तरह सुरक्षित हो सके।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

प्रशासन का कहना है कि केदारनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मार्ग की साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधाएं, आपदा प्रबंधन और अन्य जरूरी इंतजामों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, केदारनाथ धाम 2026 की यात्रा इस दिन से होगी शुरू; जिला प्रशासन तैयारियों को लेकर अलर्ट

समय पर तैयार होगा यात्रा मार्ग

अधिकारियों का दावा है कि यात्रा शुरू होने से पहले पैदल मार्ग पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा। बर्फ हटाने का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और मौसम की चुनौतियों के बावजूद टीम पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटी हुई है। प्रशासन को उम्मीद है कि इस बार की यात्रा सुरक्षित और सुगम होगी।

Location :  Rudraprayag

Published :  28 March 2026, 3:04 PM IST

Related News

Advertisement