गृह मंत्री अमित शाह ने आज शनिवार को हरिद्वार में 1100 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान जनसभा में उन्होंने मंच से हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। उनके दौरे का लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे हरिद्वार
Haridwar: गृह मंत्री अमित शाह ने आज शनिवार को हरिद्वार में 1100 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 312.31 करोड़ की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास, 115.09 करोड़ की 32 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है।
राज्य के लोगों को उनसे यही उम्मीदें भी थी। इस दौरान गृह मंत्री ने विशाल जनसभा में मंच से हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। उनके दौरे का लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। उनके हरिद्वार पहुंचने से पहले ही सभा स्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी थी।
गृह मंत्री ने कार्यक्रम में 2000 पुलिस आरक्षियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिए।
गृह मंत्री ने अमित शाह ने पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों शैलेष, जसपाल परमार, दुर्गा लाली राजपूत, हसेरी बाई को नागरिकता प्रमाण पत्र दिये।
दिल्ली से नैनीताल घूमने आई युवती को जंगल में अकेले बितानी पड़ी रात, जानिये क्या है पूरा मामला…
गृह मंत्री की जनसभा में खचाखच भीड़ दिखाई दी। शहर के एंट्री प्वॉइंट पर भी लोगों की भारी भीड़ रही। पूरा जनसभा स्थल पर जोरदार नारेबाजी से गूंज उठा। अमित शाह की एक झलक पाने के लिए लोग उत्सुक दिखाई दिये। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री की रैली को लेकर लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती रही। जगह जगह से लोग वाहनों के जरिए पहुंचे।
अमित शाह के कार्यक्रम में हरिद्वार में जुटी लोगों की भीड़
गृहमंत्री शाह ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नौ साल में भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। हरीश रावत पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता कानून को लागू करने वाला उत्तराखंड देश में पहला राज्य है। जनसांख्ककीय में अप्राकृतिक वृद्धि को रोकने का काम यूसीसी करेगा।
कांग्रेस से हिसाब मांगना चाहिए
उन्होंने कहा कि 2009 से 2014 तक राज्य का औसत बजट 187 करोड़ था, नौ साल में भाजपा सरकार ने चार हजार 770 करोड़ का बजट पहुंचा। प्रतिव्यक्ति 2014 एक लाख 25हजार रुपये से बढ़ाकर 2.73 लाख की। जीएसडीपी 3.50 लाख करोड़ की। चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों में तीन गुना की बढ़ोतरी हुई।
भाजपा को तीसरा मौका दें
कार्यक्रम के मंच पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से सौरभ बहुगुणा, रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा, स्वामी यतीश्वरानंद, अजय भट्ट, सुबोध उनियाल, अजय टम्टा, त्रिवेंद्र सिंह रावत, धन सिंह रावत, राज लक्ष्मी, रेखा आर्या, सतपाल महाराज और अनिल बलूनी शामिल हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार पहुंचने से पहले देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। वे देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से हरिद्वार पहुंचे। जहां वे बैरागी कैंप मैदान में आयोजित राज्य सरकार के ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।