Site icon Hindi Dynamite News

Haridwar: चंडी देवी मंदिर के महंत पर पत्‍नी ने कराया केस दर्ज, जानिए पूरा मामला

हरिद्वार के प्रसिद्ध मंदिर चंडी देवी मंदिर के महंत पर उनकी पत्नी ने बुधवार को मामला दर्ज कराया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: Jay Chauhan
Published:
Haridwar: चंडी देवी मंदिर के महंत पर पत्‍नी ने कराया केस दर्ज, जानिए पूरा मामला

हरिद्वार: हरिद्वार के प्रसिद्ध चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी पर अब उनकी ही पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने महंत पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार गीतांजलि ने आरोप लगाया कि रोहित गिरी और रेनू बिष्ट ने मिलकर मंदिर की संपत्ति को खुर्द-बुर्द किया। उन्होंने यह आरोप लगाया कि दोनों ने बिना तलाक लिए संबंध बनाए जिससे एक बेटी पैदा हुई। मंदिर के कुछ कर्मचारियों पर भी आरोप लगे हैं।

वहीं जानकारी मिली है कि चंडी देवी के महंत रोहित गिरी की पत्नी गीतांजलि के भाई ने बुधवार को श्यामपुर थाने में करीब 15 से 20 लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें वह महिला भी शामिल है जिसने महंत रोहित गिरी पर छेड़खानी के आरोप लगाए थे। तहरीर में जानलेवा हमला समेत गाड़ी चोरी जैसे आरोप लगाए गए हैं।

गौरतबल है कि लुधियाना निवासी महिला की एक वर्ष पूर्व हरिद्वार में हवन के दौरान महंत रोहित गिरी से जान-पहचान हुई थी। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था, जिस कारण वह हवन कराने हरिद्वार आई थी।

आरोप है कि इसके बाद महंत महिला को अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप कॉल करने लगे। 14 मार्च को जब महंत लुधियाना पहुंचे तो उन्होंने महिला को फोन कर बुलाया और कार में सुनसान जगह ले जाकर छेड़खानी की।

घटना की शिकायत महिला ने लुधियाना में दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर वारंट जारी हुआ।

पंजाब पुलिस ने हरिद्वार पहुंचकर चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया। लुधियाना पुलिस ने उन्हें श्यामपुर क्षेत्र से धर दबोचा। महंत की गिरफ्तारी से हरिद्वार के संतो में हलचल मची गयी थी।

श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने पुष्टि की कि पंजाब पुलिस टीम गैर जमानती वारंट के साथ आई थी और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए महंत को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

इधर महंत की गिरफ्तारी की खबर आग की तरह धार्मिक जगत में फैल गई और पूरे हरिद्वार में यह चर्चा का केंद्र बन गई। महेंद्र की गिरफ्तारी से हरिद्वार के अन्य संत भी हैरान हैं। वही महंत की पत्नी ने भी उसके आवास पर जमकर हंगामा किया। महंत की पहली पत्नी का कहना है कि उसका महंत से तलाक नहीं हुआ है लेकिन उसने दूसरी महिला से शादी कर ली है।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर  लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Exit mobile version