हनुमान जयंती पर भानियावाला में भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे

हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भानियावाला क्षेत्र में हिंदू संगठनों की ओर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धा और उत्साह से भरी इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 3 April 2026, 3:34 AM IST

Dehradun: हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भानियावाला क्षेत्र में हिंदू संगठनों की ओर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धा और उत्साह से भरी इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया।

 

शोभायात्रा भानियावाला के विभिन्न क्षेत्रों से होकर निकली, जहां जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर और स्वागत द्वार बनाकर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। यात्रा में सजी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें भगवान हनुमान के विभिन्न स्वरूपों और उनके पराक्रम से जुड़ी झलकियां प्रस्तुत की गईं। इन झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” और “बजरंगबली की जय” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ निकली इस यात्रा ने धार्मिक उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया।

Nainital: सोशल मीडिया का दुरुपयोग करना पड़ा महंगा, पुलिस पहुंची शख्स के घर

हनुमान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक बृज भूषण गैरोला ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हनुमान जयंती केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि समाज में एकता और संस्कारों को सुदृढ़ करने का भी अवसर है। उन्होंने सभी से भगवान हनुमान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

देहरादून का नया हॉटस्पॉट: जोली ग्रांट वन अनुसंधान रेंज ने खींचा सबका ध्यान, आखिर क्या है खास?

हनुमान जी का जीवन प्रेरणादायक

वहीं आयोजन समिति के सदस्य सुखदेव चौहान ने भगवान हनुमान की गाथाओं पर प्रकाश डालते हुए उनके बल, बुद्धि और भक्ति के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी का जीवन हमें सेवा, समर्पण और साहस की प्रेरणा देता है।

शोभायात्रा के सफल आयोजन में स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कुल मिलाकर यह आयोजन आस्था, भक्ति और सामाजिक एकजुटता का भव्य उदाहरण बनकर सामने आया।

Location :  Dehradun

Published :  3 April 2026, 3:34 AM IST