लाज बचाने परिजन पहुंचे कोर्ट, जानें क्या हुआ?

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद युवक ने 16 साल की किशोरी का किया बुरा हाल। परिजनों ने पुलिस तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से युवक को जेल भेज दिया है।

Updated : 8 April 2026, 5:03 PM IST

Nainital: नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने नाबालिग से सोशल मीडिया पर पहले दोस्ती की इसके बाद दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब युवती की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने 16 वर्षीय नाबालिग से इंस्टाग्राम पहले पर दोस्ती की, जिसके बाद उससे दुष्कर्म किया। बताया गया है कि बीते कुछ दिनों से किशोरी की तबीयत ठीक नहीं थी जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। जहां जांच के दौरान पता चला कि वह दो महीने की गर्भवती है। यह सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

Viral Story: रणथंभौर पार्क में जिप्सियों से घिरा बाघ, गाड़ियों की लाइन देखकर भड़के लोग, देखें वीडियो

युवक को न्यायालय के सामने किया पेश

जिस पर परिजनों ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने बताया पड़ोसी युवक जो कि गाड़ियों में रिपेयरिंग का काम करता है, उससे उसकी दोस्ती हुई इंस्टाग्राम में इसी दौरान उनकी बातचीत हुई और जान पहचान बन गई। जिसका फायदा उठाकर युवक ने उससे दुष्कर्म किया। जिसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस से की, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को न्यायालय के सामने पेश किया। आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।

IPL 2026 Weather Report: दिल्ली में बारिश का साया, मैच धुला तो GT की राह होगी कठिन? जानें क्या कहती है पिच रिपोर्ट

परिजनों ने किया आवेदन

वहीं अब परिजनों ने किशोरी के गर्भपात को लेकर आवेदन किया है। पुलिस के मुताबिक यह तीन माह से कम है तो कोर्ट से इसकी अनुमति ली जा सकती है। मामले में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है अब डीएनए जांच की तैयारी की जा रही है। जिसके लिए कोर्ट में आवेदन किया जाएगा, ताकि वैज्ञानिक साक्ष्य के अनुसार आरोपों की पुष्टि की जा सकें।

Location :  Nanital

Published :  8 April 2026, 5:03 PM IST