
प्यार का विवाद बना खूनी खेल (Img- Internet)
क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र (Img- Internet)
पुलिस के मुताबिक छात्र और छात्रा दोनों थाना क्लेमेनटाउन क्षेत्र में स्थित एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते हैं। दोनों एमसीए प्रथम वर्ष में छात्र हैं। दोनों ओगल भट्ठे के पास अलग-अलग प्राइवेट हॉस्टलों में रहते हैं।उनके बीच पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन आज छात्र को जानकारी मिली कि छात्रा का प्रेम प्रसंग कहीं और भी चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इस विवाद में दोनों ने एक-दूसरे को चाकू मार दिया।
घायल छात्र मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का निवासी है, जबकि छात्रा देहरादून के रायपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।
Location : Dehradun
Published : 7 March 2026, 6:24 PM IST