Murder in Uttarakhand: देहरादून में सनसनीखेज वारदात, मॉल में युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या

देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक विक्रम शर्मा जिम से लौट रहे थे, तभी दो हमलावरों ने नजदीक से तीन गोलियां दाग दीं। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 13 February 2026, 11:50 AM IST

Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून शुक्रवार सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग से गूंज उठा। यहां के सिल्वर सिटी मॉल में एक युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से आसपास के लोग सहम गए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जिम से लौटते समय बनाया निशाना

मृतक की पहचान विक्रम शर्मा के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी डीलर और स्टोन क्रेशर संचालन का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह जिम से लौट रहा था, तभी दो हमलावर पैदल आए और नजदीक से पिस्टल से तीन गोलियां दाग दीं। गंभीर रूप से घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेर लिया। एसएसपी देहरादून के अनुसार, हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

अपडेट जारी है....

Location : 
  • Dehradun

Published : 
  • 13 February 2026, 11:50 AM IST