दिल्ली से बुलाते थे लड़कियां: देहरादून में देह व्यापार रैकेट का खुलासा, 6 आरोपी सलाखों के पीछे

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सरगना समेत तीन महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। मसूरी घुमाने के बहाने लाई गई नाबालिग को रेस्क्यू कराया गया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 2 October 2026, 1:53 PM IST

Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित हरभजवाला के नीलकंठ एन्क्लेव में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक किराये के मकान में अचानक छापेमारी की।

इस दौरान मौके से रैकेट के कथित सरगना समेत तीन पुरुषों और तीन महिलाओं को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस को कमरे से 18 हजार रुपये नकद, कई आपत्तिजनक सामान और दवाइयां भी बरामद हुई हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कमरे में बंधक बनाकर रखी गई एक नाबालिग लड़की को भी सुरक्षित रेस्क्यू किया है।

मसूरी घुमाने के बहाने दिल्ली से लाई गई थी नाबालिग

पुलिस की जांच में बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रेस्क्यू की गई नाबालिग लड़की ने बताया कि गिरोह का एक सदस्य उसे दिल्ली से 'मसूरी घुमाने' के बहाने देहरादून लेकर आया था। यहां पहुंचने के बाद उस पर देह व्यापार में धकेले जाने का दबाव बनाया गया।

देहरादून के कॉलेजों तक पहुंचे दिल्ली के सिद्धू गैंग के तार: महंगे शौक के लिए छात्र बने नशे के सौदागर, 6 गिरफ्तार

जब नाबालिग ने इसका विरोध किया और गलत काम करने से साफ इंकार कर दिया, तो आरोपियों ने उसे एक कमरे में बंद कर बंधक बना लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर चाइल्ड वेलफेयर और सुरक्षा संरक्षण में भेज दिया है।

व्हाट्सएप के जरिए फोटो भेजकर होती थी डील

पूछताछ के दौरान गिरोह के सरगना ने खुलासा किया कि वे लोग पुलिस की नजरों से बचने के लिए किराये का मकान लेकर नेटवर्क चलाते थे। ग्राहकों से मुख्य रूप से व्हाट्सएप के जरिए संपर्क साधा जाता था।

ग्राहक की मांग पर दिल्ली और आसपास के राज्यों से महिलाओं को देहरादून बुलाया जाता था और व्हाट्सएप पर उनकी तस्वीरें भेजी जाती थीं। सौदा पक्का होने के बाद महिलाओं को या तो उसी किराये के कमरे पर या ग्राहक के बताए ठिकाने पर भेजा जाता था।

पॉक्सो और अनैतिक व्यापार अधिनियम में मामला दर्ज

पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार सभी छह आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (PITO) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत भारतीय न्याय संहिता की संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

तलाक मांगने पर मिली मौत! देहरादून में पत्नी की हत्या कर शातिर पति रफूचक्कर, जानिए इस हत्याकांड का हैरान करने वाला सच

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के वित्तीय लेन-देन और दिल्ली से जुड़े अन्य दलालों की कुंडली खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में किरायेदार सत्यापन अभियान को और सख्त किया जाएगा ताकि कोई भी अपराधी किराये के मकानों का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों के लिए न कर सके।

Location :  Dehradun

Published :  2 October 2026, 1:51 PM IST