
प्रतीकात्मक छवि (Img- Pinterest)
Dehradun: उत्तराखंड के विकासनगर स्थित कल्याणपुर में बुधवार की सुबह एक ऐसी सनक भरी खौफनाक वारदात देखने को मिली, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। बच्चों की खातिर अपने तीन साल पुराने अवैध संबंध को खत्म करने की एक मां की कोशिश, सनकी आशिक को इस कदर नागवार गुजरी कि उसने महिला को गोली मारने के बाद खुद की भी जीवनलीला समाप्त कर ली। आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कमलेश चौहान का हाल ही में पत्नी से तलाक हुआ था। इसके अलावा उसके रेस्टोरेंट का धंधा भी घाटे में जाने के कारण बंद हो गया था और उस पर भारी कर्ज चढ़ गया था। इस दोहरे सदमे के बीच जब संगीता ने भी उससे दूरियां बनानी शुरू कीं, तो कमलेश का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और वह साइको टाइप व्यवहार करने लगा। वह संगीता द्वारा खुद से दूर बनाए जाने को बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने इस वारदात की खौफनाक साजिश रच डाली।
मसूरी के जबरखेत मॉडल से चमकेगा उत्तराखंड का पर्यटन, वन विभाग विकसित करेगा आठ नए डेस्टिनेशन
घटना के दिन बंगाण (उत्तरकाशी) निवासी संगीता नेगी अपने घर के बाहर कपड़े सुखा रही थी। तभी कमलेश वहां पहुंचा और उसे जबरन कमरे के भीतर खींच ले गया। अंदर से दरवाजा बंद होते ही दोनों के बीच जोरदार बहस होने लगी। पड़ोसियों ने चीख-पुकार सुनी ही थी कि अचानक दो गोलियां चलने की आवाज आई और सब कुछ शांत हो गया। पड़ोसियों और मकान मालिक की सूचना पर जब पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी, तो दोनों खून से लथपथ पड़े थे।
मौके पर पुलिस को कमलेश की बैग से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे हैंडराइटिंग जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। कोतवाल राजीव रौथाण का कहना है कि महिला के होश में आने के बाद ही असली वजहों की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। वहीं, जिस मां ने अपने बच्चों के भविष्य और परिवार की मर्यादा के लिए प्यार का त्याग किया था, आज वही मासूम बच्चे अस्पताल के गलियारों में अपनी मां की एक झलक देखने को तरस रहे हैं।
Location : New Delhi
Published : 24 July 2026, 12:23 PM IST