देहरादून: अरविंद दिवाकर बने बाबा साहब वाहिनी उत्तराखंड के सपा प्रदेश अध्यक्ष

अरविंद दिवाकर को समाजवादी पार्टी बाबा साहब वाहिनी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिली है।पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 9 May 2025, 5:58 PM IST

देहरादून: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अरविंद दिवाकर को समाजवादी पार्टी बाबा साहब वाहिनी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप दी है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सपा प्रमुख ने कहा अरविंद दिवाकर उधमसिंह नगर को अम्बेडकर वाहिनी का उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष पर नामित किया

अरविंद दिवाकर को मिली नई जिम्मेदारी

अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर को बढ़ाने और कार्यकारिणी गठन की जिम्मेदारी मिली है।

अरविंद दिवाकर ने कहा कि भारत का संविधान खतरे में है जिसको लेकर पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी कार्यक्रम कर रही है. बहुजन समाज को सावधान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 2024 में चुनाव नहीं बल्कि चुनौती है और संविधान बचाने के लिए उत्तर प्रदेश का संपूर्ण बहुजन समाज, समाजवादी पार्टी का साथ दें। यही लोगों से निवेदन कर रहा हूं। उन्होने कहा कि भाजपा मुफ्त में अनाज दे रही है। यही लोगों को समझाना है कि मुफ्त का अनाज समाज को पंगु और गुलाम बनाता है। हमको 5 किलो खैरात का अनाज नहीं चाहिए, बल्कि रोजगार चाहिए। जब रोजगार मिलेगा तो घर की व्यवस्था ठीक हो जाएगी।

Location :  Dehradun

Published :  9 May 2025, 5:58 PM IST