Crime: मुखानी में भरोसेमंद ड्राइवर ही निकला गैस सिलेंडर चोरी का मुजरिम

नैनीताल के मुखानी क्षेत्र में गैस सिलेंडर चोरी की घटना का खुलासा हो गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से आरोपी पूर्व ड्राइवर को गिरफ्तार कर तीनों सिलेंडर बरामद कर लिए। आरोपी घर की जानकारी का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल चुका है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 18 April 2026, 2:08 PM IST

Nainital News:  नैनीताल के मुखानी क्षेत्र में गैस सिलेंडर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी कोई बाहरी नहीं, बल्कि उसी घर में काम कर चुका पूर्व ड्राइवर निकला, जिसने मौके की जानकारी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है।

क्या है पूरी खबर?

जानकारी के अनुसार, आदर्श नगर निवासी श्वेता क्यूरा ने 17 अप्रैल को मुखानी थाने में शिकायत दी थी कि उनके घर की बाउंड्री कूदकर गैलरी में रखे दो भारत गैस और एक इंडियन गैस सिलेंडर चोरी कर लिए गए। यह घटना चार मार्च से 11 अप्रैल के बीच की बताई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी कैमरों की जांच 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें एक संदिग्ध युवक नजर आया। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई और मुखबिर की सूचना पर 17 अप्रैल को चंबल पुल के पास से उसे पकड़ लिया गया।

बंगाल चुनाव में नया विवाद: डेरेक ओ ब्रायन ने पत्र लिखकर केंद्रीय बलों की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल

 दीवार फांदकर गैलरी से तीनों सिलेंडर चोरी

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रदीप कुमार बताया, जो दमुवाढूंगा क्षेत्र का रहने वाला है। उसने कबूल किया कि वह पहले पीड़िता के यहां ड्राइवर का काम करता था और उसी दौरान उसने घर की स्थिति को समझ लिया था। बाद में मौका पाकर उसने दीवार फांदकर गैलरी से तीनों सिलेंडर चोरी कर लिए।

‘मैं जिंदा लाश बन गई हूं…’ वॉयस नोट भेजकर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम; पढ़ें पूरी खबर

अपराधिक इतिहास की भी जांच

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर संतोषी माता मंदिर के पास एक बाग से चोरी किए गए सभी सिलेंडर बरामद कर लिए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

Location :  नैनीताल

Published :  18 April 2026, 2:08 PM IST