
रूड़की में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
रुड़की: रुड़की में एडीबी परियोजना और जल संस्थान की कार्यशैली के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी और पूर्व पार्षद संजय गुड्डू के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शेखपुरा से गणेशपुर मार्ग पर धरना देते हुए भाजपा और नगर निगम पर जमकर निशाना साधा।
दरअसल, करीब 10 दिन पहले एडीबी परियोजना के तहत बनी शिवराज लाइन खराब हो गई थी। इसके चलते पानी भरने से सड़क धंस गई और पाइपलाइन टूटने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। इस समस्या से स्थानीय लोग लगातार परेशान हैं, लेकिन समाधान न निकलने पर कांग्रेस नेताओं ने मौके पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया।
Dehradun News: शराब के नशे में SO ने किया ड्रामा, तीन गाड़ियों को टक्कर; फिर पड़ गया भारी
धरने के दौरान भाजपा पार्षद संजीव तोमर भी मौके पर मौजूद थे, जिससे बहस छिड़ गई। पूर्व पार्षद संजय तोमर और संजीव तोमर के बीच तीखी नोकझोंक तक हो गई। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा की चार इंजनों की सरकार भी सड़क और जल समस्या को सुलझाने में नाकाम साबित हो रही है। जगह-जगह सड़कें धंस रही हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि आंख मूंदे बैठे हैं।
चौधरी ने आगे आरोप लगाया कि निर्माण में मानक सामग्री की जगह पुराने मलबे का उपयोग किया जा रहा है, जबकि भुगतान अधिक दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छह साल गुजरने के बाद भी एडीबी परियोजना की खामियां खत्म नहीं हुईं। यह भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन की खुली मिसाल है।
पूर्व पार्षद संजय तोमर ने भी भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि गणेशपुर आने वाले दोनों मुख्य मार्ग जर्जर हो चुके हैं। बावजूद इसके मेयर, विधायक और सांसद तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर भाजपा पार्षद घटिया निर्माण का समर्थन क्यों कर रहे हैं।
इस दौरान मौके पर पहुंचे नगर आयुक्त राकेश तिवारी ने लोगों को आश्वस्त किया कि जल समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा। धरने में मदनलाल भढ़ाना, नवीन जैन, नितिन त्यागी, बलबीर, विनोद, उमेद गाजी, मकसूद हसन सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
IND vs WI: मिचेल स्टार्क को पछाड़कर आगे निकलेंगे मोहम्मद सिराज? अहमदाबाद में रचने वाले हैं इतिहास
कांग्रेस ने साफ चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
Location : Roorkee
Published : 2 October 2025, 10:03 AM IST