सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर कांग्रेसियों ने कहा आज बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं

चंपावत कांड को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रामनगर में बीजेपी पर हमला बोलते हुए सरकार का पुतला दहन किया।कांग्रेस ने कहा कि पार्टी अब शांत नहीं बैठेगी और सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 8 May 2026, 2:17 PM IST

Nainital: चंपावत कांड से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रामनगर में बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर निशाना साधा। इस दौरान कांग्रेस ने सरकार का पुतला दहन किया।

जानकारी के अनुसार गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंपावत में नाबालिक किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते हुए रानीखेत रोड पर सरकार का पुतला दहन किया।

कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और नारी सम्मान की बात करने वाली भाजपा सरकार में ही आज बहू और बेटियां सुरक्षित नहीं है।

रामनगर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

उत्तराखंड में क्या हुआ रातोरात? 24 परिवारों ने अचानक छोड़ा आशियाना

रणजीत सिंह रावत ने लगाये ये आरोप

रणजीत सिंह रावत ने कहा कि चंपावत में नाबालिक किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म में वहां के मंडल उपाध्यक्ष सहित दो अन्य लोग शामिल हैं जिन्हें सरकार और पुलिस- प्रशासन बचाने का काम कर रहे हैं तो वही पीड़ित को हुई दोषी बनाने में जुटे हुए हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि आज प्रदेश की धामी सरकार भाजपा के लोगों को इस प्रकार कृत्य करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में हुए इस प्रकार के अपराधों में अधिकांश में भाजपा के लोग शामिल है।

कांग्रेस ने दी ये हिदायत

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे जघन्य अपराध को लेकर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी तो वहीं उन्होंने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए पीड़िता को न्याय देने की मांग की है।

पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नई बंधन विधेयक को लेकर सड़कों पर जुलूस निकालना है तो वहीं दूसरी ओर उनकी पार्टी के लोग महिलाओं और बेटियों की अस्मत लूटने का काम कर रहे हैं।

Uttrakhand: नैनीताल में ‘टूरिस्ट’ बनकर आया युवक कर गया बड़ा खेल!

उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि ऐसी पार्टी का जनता खुलकर विरोध करें जहां महिला और बेटियों की इज्जत तार-तार हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब शांत नहीं बैठेगी और सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।

Location :  Nainital

Published :  8 May 2026, 2:17 PM IST