लापता उपनल कर्मी का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

नैनीताल के किलबरी नैना वन क्षेत्र में कई दिनों से लापता चल रहे उपनल कर्मी दयाल सिंह का शव गधेरे में संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी।

Updated : 10 April 2026, 3:01 PM IST

Nainital News:  उत्तराखंड के नैनीताल जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है।यहां किलबरी नैना वन क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब कई दिनों से लापता चल रहे उपनल कर्मी दयाल सिंह का शव किलबरी वन विश्राम भवन के पास स्थित गधेरे में संदिग्ध हालत में मिला। स्थानीय लोगों से मिली सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की जांच करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार ने जंगलों में लगातार तलाश

दयाल सिंह किलबरी वन विश्राम भवन में चौकीदार के पद पर तैनात थे। वह 5 अप्रैल को अपनी ड्यूटी के दौरान अचानक गायब हो गए थे। उनके लापता होने के बाद विभागीय कर्मचारियों और परिवार ने जंगलों में लगातार तलाश की, लेकिन कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी। मामला गंभीर होने पर वन विभाग ने मल्लीताल कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने की तैयारी भी शुरू कर दी थी।

Iran Isreal US War: होर्मुज से लेकर लेबनान तक तनाव चरम पर… सीजफायर के बीच भी युद्ध जैसे हालात!

इलाके में शोक और आशंका दोनों का माहौल

इसी बीच आज किलबरी गेस्ट हाउस के करीब गधेरे में उनका शव मिलने से पूरे इलाके में शोक और आशंका दोनों का माहौल बन गया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच करते हुए सैंपल इकट्ठा किए हैं।

पूर्व विधायक अमन मणि राजनीतिक जमीन तलाशने पहुंचे पंकज चौधरी के पास, नौतनवा व फरेन्दा का राजनीतिक तापमान बढ़ा

मौत की असल वजह 

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी। इस घटना के बाद वन विभाग और पुलिस दोनों टीमें मामले की तह तक जाने में जुट गई हैं।

Location :  नैनीताल

Published :  10 April 2026, 3:01 PM IST