बदरीनाथ मंदिर समिति में हड़कंप: जिस पर था खजाने की सुरक्षा का जिम्मा, वही निकला चढ़ावा चोरी का मास्टरमाइंड

बदरीनाथ धाम के पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को चढ़ावा और गहने चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 28 साल की नौकरी के बाद, रिटायरमेंट के आखिरी दिनों में उनकी यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे पूरा स्टाफ हैरान है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 18 July 2026, 3:06 PM IST

Dehradun: कहते हैं कि इंसान की जिंदगी भर की कमाई उसकी इज्जत होती है, लेकिन बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के एक बड़े अधिकारी ने चंद रुपयों के लालच में अपनी 28 साल की बेदाग नौकरी को हमेशा के लिए कलंकित कर दिया। पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान 30 जून को अपनी नौकरी से रिटायर (सेवानिवृत्त) हुए थे।

जिस दिन उन्हें सम्मान के साथ घर लौटना था, ठीक उसी समय उनके सिर पर भगवान बदरीविशाल के खजाने में हेराफेरी का सबसे बड़ा आरोप लग गया। पुलिस ने वित्तीय गड़बड़ी और आभूषणों की चोरी के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

जेब में नगदी और गहने, कैमरे में कैद हुआ खेल

राजेंद्र चौहान सिर्फ एक अधिकारी नहीं थे, बल्कि उन पर मंदिर में आने वाली 'थाली भेंट' (श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया जाने वाला दान) की गिनती का जिम्मा भी था। जब मंदिर प्रशासन को कुछ शक हुआ, तो पुलिस ने थाली भेंट की गिनती वाले कमरे के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले।

बदरीनाथ मंदिर फंड का वो सीक्रेट, जिसे लेकर हेमंत द्विवेदी ने गणेश गोदियाल को सीधे धाम पर बुलाया!

22, 25 और 29 जून के वीडियो ने सबको हैरान कर दिया। कैमरे में साफ दिख रहा था कि राजेंद्र चौहान पूरी चालाकी से चढ़ावे की नकदी और कीमती आभूषण उठाकर अपनी जेब में रख रहे थे। यानी रिटायरमेंट से ठीक एक दिन पहले तक वे भगवान के दरबार में ही डाका डाल रहे थे।

ईमानदार साथियों का टूटा दिल

इस घिनौनी हरकत के सामने आने के बाद बदरीनाथ धाम के स्थानीय लोग और मंदिर समिति के अन्य कर्मचारी बेहद दुखी और निराश हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वे दिन-रात बुजुर्ग और लाचार भक्तों की सेवा करते हैं, उन्हें हाथ पकड़कर भगवान के दर्शन कराते हैं।

बदरीनाथ धाम में दान की हेराफेरी पर सबसे बड़ा खुलासा! कैमरे के सामने 5 दिनों में 8 बार चोरी, कई रसूखदार नपे

लेकिन राजेंद्र चौहान जैसे कुछ लालची लोगों की वजह से आज पूरे मंदिर परिवार की बदनामी हो रही है। धाम से जुड़े लोगों का साफ कहना है कि जिसने भी भगवान के साथ और भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है, उसे ऐसी सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि देवस्थान की पवित्रता और लोगों का भरोसा हमेशा बना रहे।

Location :  Dehradun

Published :  18 July 2026, 3:06 PM IST