बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामला: CCTV फुटेज में खुला बड़ा राज, जांच समिति ने पूरी की पड़ताल, जल्द सौंपी जाएगी रिपोर्ट
बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी मामले में बीकेटीसी की चार सदस्यीय समिति ने अपनी जांच पूरी कर ली है। सीसीटीवी फुटेज और तमाम पहलुओं को खंगालने के बाद तैयार हुई यह रिपोर्ट जल्द ही मुख्य कार्याधिकारी को सौंपी जाएगी, जिसके बाद बड़ी कार्रवाई तय है।