रामनगर के पूछड़ी गांव में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 हेक्टेयर जमीन से हटाया अतिक्रमण

रामनगर के पूछड़ी गांव में वन विभाग ने प्रशासन के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान चलाया। करीब 5 हेक्टेयर जमीन से कब्जा हटाया गया। कार्रवाई के दौरान 525 पुलिसकर्मी और तीन कंपनी पीएसी तैनात रही।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 1 November 2026, 1:35 PM IST

Ramnagar;

रामनगर के पूछड़ी गांव में वन विभाग की ज़मीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर शनिवार की सुबह प्रशासन और वन विभाग ने बड़ा अभियान चलाया। जिसके चलते सुबह करीब 5 बजे शुरू हुई कार्रवाई में कच्चे और पक्के निर्माणों को ध्वस्त करके करीब 5 हेक्टेयर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

जहाँ एक ओर कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। वहीं पूरे क्षेत्र को 14 सेक्टरों में बांटकर अलग-अलग स्थानों पर ध्वस्तीकरण किया गया। अभियान के दौरान 525 पुलिसकर्मियों और तीन कंपनी पीएसी की तैनाती रही।

सुरक्षा व्यवस्था में कई अधिकारी रहे मौजूद,

सुरक्षा व्यवस्था में 5 एसपी स्तर के अधिकारी, 6 क्षेत्राधिकारी, 25 निरीक्षक और 82 उपनिरीक्षक लगाए गए थे। साथ ही वन विभाग के दो डीएफओ, पांच एसडीओ, 14 रेंजर और 240 डिप्टी रेंजर व बीट अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए फायर सर्विस, बम निरोधक दस्ता, एंटी रायट टीम, आंसू गैस दस्ता, क्विक रिस्पांस टीम और स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी तैनात किया गया था। जिसके बाद पूरी कार्रवाई पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न कराई गई।

Location :  नैनीताल

Published :  1 November 2026, 1:35 PM IST