महराजगंज के रहने वाले जफीर अहमद बनेंगे इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज, जानिये उनके बारे में

इलाहाबाद हाईकोर्ट को तीन और जज मिलने जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में न्यायाधीश के रूप में तीन जजों के नियुक्ति की सिफारिश की गयी है। केन्द्र सरकार की सहमति के बाद इनके नाम की अधिसूचना जारी हो जायेगी।

Post Published By: Manoj Tibrewal Aakash
Updated : 4 July 2025, 6:33 PM IST

New Delhi: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद निवासी जफीर अहमद का इलाहाबाद हाई कोर्ट में जज के रूप में नियुक्त होने का रास्ता साफ हो गया है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में न्यायाधीश के रूप में तीन जजों के नियुक्ति की सिफारिश की गयी है। केन्द्र सरकार की सहमति के बाद इनके नाम की अधिसूचना जारी हो जायेगी। जफीर अहमद के अलावा इलाहबाद हाई कोर्ट में जज के रूप में नियुक्त होने वालों मेें प्रमोद कुमार श्रीवास्तव (द्वितीय), संतोष राय  शामिल हैं।

जफीर अहमद इस समय गोंडा के जिला जज के पद पर नियुक्त हैं।

यह नियुक्तियां इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिक्त पदों को भरने और न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की गई हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश के तीन ज्यूडिशियल अफसरों को हाईकोर्ट का न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश हुई है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट का न्यायाधीश बनना न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि महराजगंज जिले के लिए भी एक सम्मान की बात है।

कौन है जफीर अहमद

जफीर अहमद का जन्म 30 जनवरी 1970 को महाराजगंज जिले में हुआ था। वे 31 जनवरी 2030 को सेवानिवृत्त होंगे। उन्होंने 15 दिसंबर 2008 को न्यायिक सेवा में प्रवेश किया था।

उनके करियर में विभिन्न पदों पर सेवाएं दी हैं। 2008 से 2010 तक आजमगढ़ में अतिरिक्त जिला जज रहे। 2010-11 में आजमगढ़ में स्पेशल जज EC एक्ट के रूप में कार्य किया। इसके बाद लखीमपुर खीरी, इटावा और प्रतापगढ़ में अतिरिक्त जिला जज के पद पर रहे।

2019-20 में लखनऊ के वाणिज्यिक न्यायालय में पीठासीन अधिकारी रहे। 2020 से 2022 तक बदायूं के जिला जज रहे। 2022-23 में झांसी और अगस्त 2023 से अप्रैल 2025 तक अमरोहा में जिला जज के पद पर कार्यरत थे।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 4 July 2025, 6:33 PM IST