दुकान के बाहर खड़े युवक को मारी गोली, हालत गंभीर; बाइक सवार हमलावर फरार

कोतवाली कासगंज क्षेत्र में गुरुवार शाम बाइक सवार दो हमलावरों ने परचून की दुकान के बाहर खड़े 19 वर्षीय युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Updated : 22 October 2026, 9:24 PM IST

Kasganj: कोतवाली कासगंज क्षेत्र में गुरुवार शाम बाइक सवार दो हमलावरों ने परचून की दुकान के बाहर खड़े 19 वर्षीय युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई।

घायल की पहचान ललित कश्यप के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, ललित दुकान का सामान देने के बाद बाहर खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और उस पर गोली चला दी। गोली ललित के सीने के नीचे लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

बच्चों के भविष्य पर मंडरा रहा खतरा! देवघर में नमक की जांच के लिए सहियाओं को मिली खास ट्रेनिंग, जानिए क्यों जरूरी है आयोडीन

सामान के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद

परिजना के मुताबिक, दो दिन पहले ललित का इन्हीं युवकों से सामान के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वारदात के पीछे पुराना विवाद हो सकता है। हालांकि, गोली मारने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी।

प्रयागराज से वाराणसी तक 10 दिन का रोमांचक सफर, 60 NCC कैडेट्स के नदी नौकायन अभियान का शुभारंभ

अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी

घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार और सीओ सिटी आंचल चौहान पुलिस टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायल की स्थिति और घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Location :  Kasganj

Published :  22 October 2026, 9:24 PM IST