बलिया: दोस्तों संग क्रिकेट खेलने गया युवक सरयू नदी में डूबा, मौत

बलिया के बांसडीह क्षेत्र में शनिवार को सरयू नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। करीब चार घंटे बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 2 May 2026, 7:50 PM IST

Ballia: सरयू नदी के मलाही चक घाट पर शनिवार को दिन में नहाते समय एक युवक गहरे पानी में डूब गया। युवक देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश कर रहें है। करीब चार घंटे बाद युवक का शव बरामद हुआ।

मृतक युवक की पहचान यश ठाकुर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक यश घर से सुबह करीब 9:45 बजे निकला था। उसके पिता रघुवंश ठाकुर सऊदी अरब में रहते हैं। परिवार में बड़ा भाई सनी (26 वर्ष) और बहन पूजा ठाकुर हैं। यश परिवार में तीसरे नंबर पर था।

परिजनों में छाया मातम

जानकारी के अनुसार मनियर थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर (महेंद्रा) गांव निवासी 22 वर्षीय यश ठाकुर अपने मित्रों के साथ खादीपुर गांव के मलाही चक क्षेत्र में क्रिकेट मैच खेलने आया था। खेल समाप्त होने के बाद यश अपने गांव के साथियों राहुल मिश्रा, रूपेश चौहान, दिलीप, अनमोल, राहुल कनौजिया व अभिषेक बजरंगी के साथ गर्मी से राहत पाने के लिए सरयू नदी के तट पर पहुंचा।

CSK vs MI: मुंबई और चेन्नई के बीच कांटे की टक्कर, जानें टॉस से लेकर प्लेइंग इलेवन तक

नदी में स्नान के दौरान सभी साथी अचानक गहरे पानी और तेज धारा प्रवाह की चपेट में आ गए। जलस्तर और वेग अधिक होने के कारण सभी घबरा गए और सुरक्षित किनारे की ओर भागने का प्रयास करने लगे। इसी संघर्ष में अन्य साथी तो सुरक्षित बाहर निकल आए लेकिन यश ठाकुर लहरों से पार नहीं पा सका और गहरे पानी में डूब गया।

युवक को डूबता देख बाहर निकले साथियों ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र हो गए तथा कुछ नदी में युवक की तलाश किए।

घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार नितिन सिंह और प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारकर युवक की खोजबीन कराई गई।  तहसीलदार ने बताया कि लापता युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है।

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी…? 8वें वेतन आयोग को लेकर आया नया अपडेट

परिजनों में मचा कोहराम

तहसीलदार नितिन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया। इसके बाद आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए सहमति पत्र (समझौता पत्र) लेकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मौके पर पहुंचे परिजनों व साथ गए साथियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Location :  Ballia

Published :  2 May 2026, 7:39 PM IST